Home Hollywoodडीसी स्टूडियोज में बड़ा बदलाव:जेम्स गन और पीटर सफ्रान ने दिया इस्तीफा, मार्वल के जेरेमी लेचम बने नए जिम्मेदार – James Gunn Resigned From Hollywood Dc Studios Jeremy Latcham Will Take Responsibility

डीसी स्टूडियोज में बड़ा बदलाव:जेम्स गन और पीटर सफ्रान ने दिया इस्तीफा, मार्वल के जेरेमी लेचम बने नए जिम्मेदार – James Gunn Resigned From Hollywood Dc Studios Jeremy Latcham Will Take Responsibility

by BollywoodNewsAndMovie


james gunn resigned from hollywood Dc studios jeremy latcham will take responsibility

जेम्स गन और पीटर सफ्रान
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड के मशहूर डीसी स्टूडियोज में बड़ा बदलाव हुआ है। जेम्स गन और पीटर सफ्रान ने स्टूडियो के चेयरपर्सन और सीईओ का पद छोड़ दिया है। उनकी जगह मार्वल स्टूडियोज के पुराने साथी लेगें। मार्वल स्टूडियो के जेरेमी लेचम को नई जिम्मेदारी मिली है।


 डीसी छोड़ने पर क्या बोले जेम्स और पीटर?


बीते दिनों डीसी स्टूडियोज से रिजाइन करने के बाद जेम्स गन और पीटर सफ्रान ने वैरायटी को बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘चार साल पहले, हमने डीसी को एक क्रिएटिव सोच के तहत एकजुट करने का बीड़ा उठाया था. उस समय हमने ‘सुपरमैन’ को डीसी के दिल में वापस लाने में मदद की। इसके साथ ही ‘पीसमेकर’, ‘क्रीचर कमांडोज’, ‘लैंटर्न्स’ और ‘क्लेफेस’ के जरिए फिल्मों और टेलीविजन में नए दरवाजे खोले और नई कहानियां दर्शकों तक पहुंचाईं। हमें उस पूरी टीम पर बेहद गर्व है, जिसने हमारे इस लक्ष्य को हकीकत में बदला। इसमें वो सभी कलाकार, क्रू मेंबर्स और अधिकारी शामिल हैं, जिनके साथ हमें काम करने का मौका मिला। जेरेमी के साथ मार्वल में काम करने के समय से ही हमारा अच्छा क्रिएटिव रिश्ता रहा है।’



Source link

You may also like

Leave a Comment