Home Box Officeजानिए क्यों फ्लॉप हुई थी कल्ट हॉरर फिल्म ‘तुम्बाड’, ये 5 थे कारण, Bollywood Hindi News

जानिए क्यों फ्लॉप हुई थी कल्ट हॉरर फिल्म ‘तुम्बाड’, ये 5 थे कारण, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


हिंदी सिनेमा में कुछ ही हॉरर फिल्में बनीं हैं जो असल में रूह कपा देती हैं। इन हॉरर फिल्मों की लिस्ट में साल 2018 में आई सोहम शाह की तुम्बाड शामिल है। थिएटर पर एक देसी हॉरर फिल्म रिलीज हुई थी। कहानी ऐसी जैसे नानी-दादी अपनी आंखों देखी सुना रही हों। इस फिल्म में ऑडियंस पर गहरी छाप छोड़ी।लेकिन आप शायद यकीन नहीं करेंगे कि ‘तुम्बाड’ रिलीज के दौरान बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म के फ्लॉप होने के ये 5 बड़े कारण माने गए।

स्टार पावर की कमी

12 अक्टूबर 2018 को थिएटर में कुछेक छोटे बजट की फिल्में रिलीज हुई थीं। उनमें से एक तुम्बाड भी थी। फिल्म की कहानी और एक्टर्स की परफॉरमेंस इतनी जबरदस्त थी कि ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होनी चाहिए थी। लेकिन इस फिल्म में कोई बड़ा एक्टर या स्टार पावर नहीं थी। छोटे और थिएटर एक्टर्स ने काम किया था। एक ये भी वजह थी कि तुम्बाड थिएटर पर नहीं चली।

मार्केटिंग की कमी

फिल्म को उस स्तर पर प्रोमोट नहीं किया गया। कोई बड़े स्तर पर प्रमोशनल कैम्पेन नहीं चलाया गया था। इस फिल्म के बारे में लोगों में ज्यादा जानकारी नहीं थी। फिल्म को गिनती की स्क्रीन मिली थी जिसका असर फिल्म के बिजनेस पर पड़ा।

ये भी पढ़ें:

2026 में जियो हॉटस्टार पर आई ये 5 बेस्ट हॉरर फिल्में और सीरीज

वर्ड ऑफ माउथ की कमी

जब फिल्म रिलीज हुई थी तो इसके बारे में बातचीत नहीं हो रही थी। फिल्म को रिव्यू अच्छे मिले थे, लेकिन फिल्म के बारे में बातचीत कम होने की वजह से लोग इसे थिएटर तक देखने तक नहीं गए। फिल्म कब आई और कब थिएटर से हट गई ये पता नहीं चला।

ये भी पढ़ें:

IITian था हॉरर फिल्म पुराना मंदिर का सामरी, इस वजह से डरावना हो गया चेहरा

डार्क हॉरर

हिंदी फिल्मों को देखने वाली ऑडियंस ने थिएटर पर कम ही लोककथाओं को देखा है। तुम्बाड एक शानदार डार्क माइथोलॉजी, साइकोलॉजिकल हॉरर और लोककथा थी। ऐसा कहा जाता है कि ये महाराष्ट्र के उस गांव की असली कहानी थी। लेकिन ये लोककथा ऑडियंस तक नहीं पहुंची।

कम स्क्रीन मिलना

तुम्बाड में कोई स्टार एक्टर नहीं था, फिल्म के चर्चे और मार्केटिंग कम हुई। रिलीज के बाद भी फिल्म को ऑडियंस नहीं मिल रही थी। इन सभी वजहों से इस फिल्म को स्क्रीन भी कम मिलीं। और इसी समय काजोल की हेलीकॉप्टरो ईला, जलेबी, फ्राइडे और माल रोड दिल्ली जैसी फिल्में आई थीं। फिल्म के साथ कम्पटीशन भी था।

तुम्बाड का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बता दें, तुम्बाड को 12 से 15 करोड़ के बजट में बनाया गया था। वहीं फिल्म का कलेक्शन कुछ 12 करोड़ के आसपास होने की रिपोर्ट हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेशक फ्लॉप हो गई थी, लेकिन बाद में ये एक कल्ट फिल्म बनी। टीवी और OTT पर बेस्ट हॉरर फिल्मों में गिनी जाती है। 8.2 की जबरदस्त IMDB रेटिंग है। इस फिल्म को जब री-रिलीज किया गया तो ये सुपरहिट साबित हुई। अब तुम्बाड का दूसरा पार्ट बन रहा है। खास बात ये है कि इस फिल्म से सबसे बड़ी स्टार पावर आलिया भट्ट जुड़ गई हैं। इस फिल्म के लिए 1 साल से भी ज्यादा समय का इंतजार करना होगा। फिल्म थिएटर में 3 दिसंबर 2027 को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें:

‘बरत छठ कईनी…’ उदित नारयण, सोनू निगम समेत इन 7 बॉलीवुड सिंगर्स ने गाए छठ गीत



Source link

You may also like

Leave a Comment