Home Box OfficeBox Office: मंगलवार को ‘रामायण’ ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, ‘सीन’ ने भी दिखाया दम, जानें- ‘जेलर 2’ का हाल

Box Office: मंगलवार को ‘रामायण’ ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, ‘सीन’ ने भी दिखाया दम, जानें- ‘जेलर 2’ का हाल

by BollywoodNewsAndMovie


सिनेमाघरों में मौजूद तमाम फिल्मों को फेस्टिव हॉलीडेज का भरपूर फायदा हो रहा है और सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ नजर आ रही है. इस कारण सभी की अच्छी खासी कमाई हो रही है. खासकर ‘रामायण’ तो बॉक्स ऑफिस को लूट रही है. मंडे को 100 करोड़ से ज्यादा  कमाने के बाद इस फिल्म ने मंगलवार को भी धुआंधार कमाई की. वहीं सूर्या की ‘सीन’ भी पूरा दम दिखा रही है. इन दोनों फिल्मों के साथ ही ‘मूकुथी अम्मान 2’ भी शानदार परफॉर्म कर रही है. चलिए यहां रजनीकांत की ‘जेलर 2’ सहित सभी फिल्मों की मंगलवार, 10 नवंबर की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जानते हैं. 

‘रामायण’ ने मंगलवार को कितनी की कमाई? 
नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले मंडे को 107.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को भी ये तूफान बनी रही और इसने जबरदस्त कमाई कर महज 6 दिनों में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले मंगलवार को भारत में 94.10 करोड़ कमाए.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 6 दिनों की नेट कमाई अब 440.45 करोड़ रुपये हो गई है. 

‘सीन’ का ट्यूज्डे का कितना रहा कलेक्शन? 
सूर्या की  ‘सीन’ भी बॉक्स ऑफिस पर धाकड़ कमाई कर रही है. इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 21.40 करोड़ कमाए थे. वहीं सीन की कमाई में मंगलवार को काफी मंदी देखी गई फिर भी ये डबल डिजिट में कमाई करने में कामयाब रही.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक  ‘सीन’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 12.85 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 5 दिनों की नेट कमाई अब 97.40 करोड़ रुपये हो गई है. 

‘मूकुथी अम्मान 2’ की मंगलवार की कितनी रही कमाई? 
नयनतारा की ‘मूकुथी अम्मान 2’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को 5.15 करोड़ की कमाई की थी. वहीं रिलीज के 5वें दिन इसकी कमाई में 50 फीसदी से भी ज्यादा मंदी देखी गई.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मूकुथी अम्मान 2’ ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 2.10 करोड़ की कमाई की थी. 
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 5 दिनों की नेट कमाई अब 16.18 करोड़ रुपये हो गई है. 

‘जेलर 2’ ने चौथे मंगलवार कितना किया कलेक्शन? 
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ तमाम नई फिल्मों की भीड़ के बीच भी कमाई कर रही है. इस फिल्म ने 26वें दिन यानी चौथे मंडे को 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. हालांकि चौथे मंगलवार इसकी कमाई में मंदी देखी गई और ये लाखों में सिमट गई. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 27वें दिन यानी चौथे मंगलवार को 88 लाख रुपये का कलेक्शन किया.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 27 दिनों की नेट कमाई अब 472.53 करोड़ रुपये हो गई है. 



Source link

You may also like

Leave a Comment