नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 20′ के घर में काजी तौकीर और मनीष गोयल के बीच हुआ मजाक अब बड़े विवाद में बदल गया है. नॉमिनेशन टास्क के दौरान दोनों के बीच हुई बहस में काजी ने मनीष पर गलत तरीके से छूने जैसी बात कही. इस दौरान मनीष इमोशनल हो गए और रोने लगे.
पिता को इस तरह रोता देख उनके बेटे आर्यवीर का गुस्सा फूट पड़ा है. उन्हों
ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर काजी को जमकर सुनाया और कहा कि उन्होंने हदें पार कर दी हैं.
बेटे आर्यवीर ने काजी पर निकाली भड़ास
आर्यवीर ने अपने पिता की नॉमिनेशन टास्क से एक तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने लिखा कि उन सभी कंटेस्टेंट्स का धन्यवाद, जिन्होंने इस मामले में मनीष का साथ दिया. उन्होंने काजी के फैंस को भी जवाब दिया और कहा कि वह किसी से डरते नहीं हैं. आर्यवीर ने लिखा- उन्होंने हमेशा अपने पिता और काजी की दोस्ती को सपोर्ट किया है. दोनों के बीच होने वाली मस्ती को भी उन्होंने पसंद किया. लेकिन बीते एपिसोड में जो हुआ, वह हद पार करने वाला था. उनके मुताबिक, काजी ने पहले मनीष पर कूदकर और अजीब इशारे करके उन्हें उकसाया. उनके पिता भी इसे मजाक समझकर उसमें शामिल हो गए थे. लेकिन बाद में काजी ने गलत तरीके से छूने जैसी सीरीयस बात कहकर मजाक को अलग मोड़ दे दिया.
आरोपों पर भी दिया जवाब
आर्यवीर ने उन लोगों को भी जवाब दिया, जो मनीष पर शो में पत्नी और बच्चों का कार्ड खेलने का आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोग नकली चेहरों और बनावटी भावनाओं के इतने आदी हो गए हैं कि एक अच्छे और समझदार इंसान को पहचान नहीं पा रहे. उन्होंने आगे लिखा कि दर्शक मनीष के गेम को पसंद न करें तो उनकी आलोचना कर सकते हैं, लेकिन उनके चरित्र पर सवाल उठाना सही नहीं है. पोस्ट के आखिर में आर्यवीर ने पिता के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए लिखा, ‘आई लव यू पापा. मुझे पता है कि आप कैसे आदमी हैं. और कुछ भी हो जाए, मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा.’
ऐसे शुरू हुआ था काजी और मनीष के बीच विवाद
दरअसल, नॉमिनेशन टास्क से एक दिन पहले काजी ने आम्रपाली के कपड़े पहनकर काजीना का रूप लिया था. वह घर में मौजूद लड़कों के साथ मजाक और छेड़छाड़ कर रहे थे. इसी दौरान कमरे में पहुंचे मनीष के साथ भी उन्होंने हंसी-मजाक शुरू कर दिया. काजी के मजाक में मनीष भी शामिल हो गए. उन्होंने काजी को गोद में उठाया और बाथरूम की तरफ ले जाने लगे. इसके कुछ देर बाद काजी ने मनीष से कहा कि उन्होंने ठीक नहीं किया, क्योंकि उस समय वह लड़की बने हुए थे और मनीष ने उन्हें इस तरह उठाया.
नॉमिनेशन टास्क में रो पड़े मनीष
काजी ने शुरुआत में यह बात मजाक में कही थी, लेकिन मनीष को इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह एक प्रैंक है. धीरे-धीरे दोनों के बीच इस मुद्दे पर बहस बढ़ गई. नॉमिनेशन टास्क के दौरान भी इस घटना का जिक्र हुआ. काजी की बातों से मनीष इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखों से आंसू निकल आए. अब इस पूरे मामले पर उनके बेटे आर्यवीर की प्रतिक्रिया चर्चा में है.
