Home Morning News (खास खबरें)Former VP Jagdeep Dhankhar Hospitalized in AIIMS Delhi

Former VP Jagdeep Dhankhar Hospitalized in AIIMS Delhi

by BollywoodNewsAndMovie


नई दिल्ली3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
उपराष्ट्रपति भवन खाली करने के बाद से धनखड़ हरियाणा के नेता अभय चौटाला के फार्महाउस में रह रहे हैं। रिटायरमेंट के बाद उन्हें कोई आधिकारिक आवास आवंटित नहीं किया गया है-फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

उपराष्ट्रपति भवन खाली करने के बाद से धनखड़ हरियाणा के नेता अभय चौटाला के फार्महाउस में रह रहे हैं। रिटायरमेंट के बाद उन्हें कोई आधिकारिक आवास आवंटित नहीं किया गया है-फाइल फोटो

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक दौरान बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें नई दिल्ली में AIIMS में भर्ती कराया गया।

सुरक्षाकर्मी उन्हें PCR वाहन से घर ले गए। धनखड़ कुछ मिनट तक बेहोश रहे। बाद में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एम्बुलेंस से AIIMS ले जाया गया।

75 साल धनखड़ को कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती किया गया है। वे कार्डियोलॉजी विभाग में हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।

धनखड़ की हालत के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। AIIMS प्रशासन ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

धनखड़ के घर पहुंचने के बाद ILBS की मेडिकल टीम और AIIMS के डॉक्टर संदीप सेठ ने उनका चेकअप किया। इसके बाद अस्पताल भेजा गया।

जगदीप धनखड़ ने अगस्त 2022 से जुलाई 2025 में इस्तीफा देने तक भारत के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में काम किया।

मार्च 2025 में स्टेंट पड़ चुका

9 मार्च से 12 मार्च 2025 में धनखड़ दिल्ली एम्स में भर्ती हुए थे। तब अचानक चक्कर और घबराहट के कारण उन्हें भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में ही आधी रात को भी उन्हें चक्कर आए। सीने में जकड़न महसूस होने के कारण घबराहट भी हो रही थी। डॉक्टरों ने तत्काल स्टेंट डाला। हालांकि इससे पहले भी उन्हें एंजियोग्राफी की सलाह दी जा रही थी।

लगातार खराब सेहत से जूझ रहे जगदीप धनखड़

मार्च 2025: सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें एम्स के क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी।

जून 2025: नैनीताल में कुमाऊं यूनिवर्सिटी के स्वर्ण जयंती समारोह में धनखड़ बेहोश हो गए थे। वे संसद में पूर्व सहयोगी रहे महेंद्र सिंह पाल को गले लगाते समय बेहोश हुए थे।

जनवरी 2026: 10 जनवरी को सुबह करीब 3.30 बजे वॉशरूम जाने के दौरान भी उन्हें बेहोशी हुई थी। इसी दौरान वे एक बार फिर बेहोश हुए। उन्हें AIIMS में भर्ती किया गया था।

जुलाई 2026- जयपुर में एंजियोप्लास्टी हुई थी: धनखड़ जुलाई में रूटीन चेकअप के लिए जयपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचे थे। यहां हार्ट संबंधी जांच के बाद धनखड़ की एंजियोप्लास्टी की गई। उन्हें दो स्टेंट लगाए गए। एंजियोग्राफी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. समीन के. शर्मा की देखरेख में की गई। पढ़ें पूरी खबर…

राजस्थान के झुंझुनू के रहने वाले हैं धनखड़

18 मई 1951 को झुंझुनू जिले में किसान परिवार में पैदा हुए जगदीप धनखड़ की शुरुआती शिक्षा गांव में हुई। फिर उनका एडमिशन सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में करवाया गया। धनखड़ का NDA (नेशनल डिफेंस एकेडमी) में सिलेक्शन हो गया था, लेकिन वो गए नहीं। उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद LLB की पढ़ाई की। जयपुर में ही रहकर वकालत शुरू की थी।

बंगाल के राज्यपाल रह चुके हैं उप राष्ट्रपति

74 साल के जगदीप धनखड़ को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 30 जुलाई 2019 को बंगाल का 28वां राज्यपाल नियुक्त किया था। वे 1989 से 1991 तक राजस्थान के झुंझुनू से लोकसभा सांसद रहे। 1989 से 1991 तक वीपी सिंह और चंद्रशेखर की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे।



Source link

You may also like

Leave a Comment