Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 : स्काउट ओपी पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट, कैप्टेंसी से भी बाहर

Bigg Boss 20 : स्काउट ओपी पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट, कैप्टेंसी से भी बाहर

by BollywoodNewsAndMovie


Lagatar Desk : बिग बॉस 20 में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. घर में कंटेस्टेंट्स के बीच आए दिन विवाद बढ़ते जा रहे हैं. अब एक बार फिर स्काउट ओपी सुर्खियों में आ गए हैं. कैप्टेंसी टास्क के दौरान यंग डीएसए के साथ उनकी ऐसी बहस हुई कि मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया. इस घटना के बाद बिग बॉस ने स्काउट के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें चार बड़ी सजाएं सुनाई हैं.

 

 

कैप्टेंसी टास्क में भिड़े स्काउट और यंग

शो के लाइव फीड के मुताबिक, यह पूरा मामला कैप्टेंसी टास्क के दूसरे राउंड के दौरान हुआ. टास्क में उदिति सिंह को रोबोट चेयर पर बैठाया गया था.टीम A के सदस्यों को उन्हें भावुक कर रुलाने की कोशिश करनी थी. इसी दौरान स्काउट ओपी ने उदिति की फैमिली फोटो का एक कोना हल्का सा जला दिया, ताकि वह परेशान हो जाएं.

 

स्काउट की इस हरकत पर यंग डीएसए और गुल्लू ने नाराजगी जताई. दोनों ने उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश की, लेकिन स्काउट ने उनकी बात नहीं मानी. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और स्काउट व यंग के बीच तीखी बहस शुरू हो गई.

 

गाली-गलौज के बाद यंग को दिया धक्का

बहस के दौरान दोनों एक-दूसरे को गालियां देने लगे. इसी बीच स्काउट अपना आपा खो बैठे और उन्होंने गुस्से में यंग डीएसए को धक्का दे दिया. इस घटना के बाद घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया. यंग ने भी साफ कर दिया कि अब वह स्काउट को अपना दोस्त नहीं मानते. मामला बढ़ता देख बिग बॉस को बीच में दखल देना पड़ा और कैप्टेंसी टास्क रोकना पड़ा. बिग बॉस ने स्काउट को बेडरूम एरिया में रहने का निर्देश दिया, जबकि यंग को गार्डन एरिया में भेज दिया गया.

 

स्काउट ने मांगी माफी, लेकिन आम्रपाली ने जताई नाराजगी

 

कुछ देर बाद जब माहौल शांत हुआ तो स्काउट खुद यंग के पास पहुंचे और उन्हें धक्का देने के लिए माफी मांगी. शुरुआत में यंग उनसे बात करने के मूड में नहीं थे, लेकिन बाद में उन्होंने स्काउट को माफ कर दिया.हालांकि, आम्रपाली को यंग का इस तरह मामला खत्म करना पसंद नहीं आया. उनका मानना था कि इस तरह माफ कर देने से दर्शकों के बीच गलत संदेश जा सकता है.

आम्रपाली चाहती थीं कि यंग इस मामले में बिग बॉस से शिकायत करें और स्काउट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करें. उन्होंने यहां तक कहा कि अगर बिग बॉस कोई एक्शन नहीं लेते हैं तो यंग को शो छोड़ने के बारे में सोचना चाहिए.



Source link

You may also like

Leave a Comment