‘बिग बॉस 20’ में अब बारी है घरवालों की जानबूझकर की गई गलतियों पर बिग बॉस से मिलने वाली सजा की। जहां अरिश्फा को कैप्टंसी से हटा दिया गया है वहीं स्काउट को 4 सजाएं एकसाथ दे दी गई हैं।

वहीं यंग ने लव और काजी को नॉमिनेट किया। लव ने कहा कि काजी ने जिस तरह से मजाक किया मनीष के साथ वो गलत था क्योंकि वो रो पड़े थे। इसी के साथ नॉमिनेशन की बाजी खत्म हुई। बिग बॉस अनाउंस करते हैं कि अरिश्फा के अलावा सारे घरवाले नॉमिनेट होते हैं।
आज के एपिसोड में घर के नियम तोड़ने वालों के लिए कड़ी सजा का ऐलान हुआ है। बिग बॉस कहते हैं, ‘घरवालों, जेनुइन गलती को माफ किया जा सकता है। लेकिन आज जो हुआ है वो मजाक में किया डिसरिस्पेक्ट है। यहां बात है नीयत की। अब घरवालों ने जो नियम तोड़े हैं उसके लिए बिग बॉस अरिश्फा को ही सजा सुनाते हैं। बिग बॉस सबसे पहले उन्हें कैप्टंसी से हटा देते हैं।
वहीं घर में शुरू होता है एक नया गेम जिसमें टीम बी (यंग, कनिका, काजी और उदिति) माही विज की बेटी तारा का नाम लेकर उन्हें रुलाने की कोशिश करती हैं!कनिका कहती हैं, ‘मेरे कैरक्टर पर सवाल कर दिया, मुझे होमब्रेकर बोल दिया लेकिन दूसरी लड़की को होमब्रेकर बोल दे उसमें कुछ नहीं। अपने दिल में इतनी चुभ जाती है तो क्या दूसरो को नहीं चुभ सकती।’
वहीं स्काउट ने अपने बाल मुंडवा लिए हैं।

