Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 में स्काउट-यंग की दोस्ती में आई दरार, जुबानी जंग के बाद दोनों के बीच हुई हाथापाई!

Bigg Boss 20 में स्काउट-यंग की दोस्ती में आई दरार, जुबानी जंग के बाद दोनों के बीच हुई हाथापाई!

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20 Scout Op Yung Dsa Fight: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. कंटेस्टेंट्स के बीच आपस में समीकरण बदलते दिखाई दे रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में जहां माही विज और लव गिल के बीच झगड़ा देखने को मिला तो वहीं अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है जिसमें स्काउट ओपी और यंग डीएसए की लड़ाई देखने को मिल रही है. कभी शो में बेस्ट फ्रेंड्स होने वाले स्काउट ओपी और यंग डीएसए लेटेस्ट प्रोमो में आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच जुबानी जंग के बाद हाथापाई देखने को मिली, जिसे देख बाकी के कंटेस्टेंट्स भी चौंक गए. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

लेटेस्ट प्रोमो हुआ वायरल

मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है. इसमें स्काउट ओपी और यंग डीएसए के बीच में आपस झगड़ा देखने को मिला. पहले दोनों जुबानी जंग करते नजर आते हैं. वहीं बात जब हाथ से निकलती दिखाई दी तो स्काउट गुस्से में आकर यंग को धक्का मार देते हैं. इसके बाद यंग भी पूरी तरह से भड़क जाते हैं और आग बबूला हो जाते हैं. गुल्लू यंग को पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं बाकी के कंटेस्टेंट्स स्काउट को भी चुप कराते नजर आए. सोशल मीडिया पर ये प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है. दोस्तों के बीच ये जंग देख फैंस भी शॉक्ड हो गए हैं.

स्काउट को मिलेंगी 4 सजा

हालांकि ये एपिसोड अभी तक शो में नहीं दिखाया गया है. अपकमिंग एपिसोड में ये सीन देखने को मिलने वाला है. वहीं बीबी तक की रिपोर्ट के अनुसार धक्का देकर स्काउट ने बिग बॉस का अहम रोल तोड़ा है. इस पर एक्शन लेते हुए बिग बॉस स्काउट को 4 बड़ी सजा देते नजर आएंगे. इनमें पहली है कि स्काउट को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया गया है. दूसरी है कि उन्हें कैप्टन बनने का मौका नहीं मिलेगा. तीसरी है कि कोई स्पेशल पावर्स भी नहीं मिलेंगे और चौथी है कि उन्हें कभी भी घर से बेघर किया जा सकता है.

कौन-कौन हैं नॉमिनेट?

वहीं बता दें इस बार घर से बेघर होने के लिए अरिश्फा खान को छोड़कर सभी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं. अरिश्फा खान घर की कैप्टन हैं तो वो नॉमिनेशन से बच गईं. पिछले वीकेंड का वार में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से कोई भी एविक्ट नहीं हुआ था. वहीं अपकमिंग वीकेंड का वार में किसी एक कंटेस्टेंट का विनर बनने का सपना टूटता नजर आने वाला है. किसी एक कंटेस्टेंट का सफर बिग बॉस के घर से खत्म हो जाएगा.



Source link

You may also like

Leave a Comment