माही विज के एक्स-हस्बैंड जय भानुशाली ने ‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड में अपनी बेटी तारा का नाम घसीटे जाने पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर कहा है कि एक पिता के तौर पर यह फैसला लिया है कि वह अब अपने बच्चों को बिग बॉस 20 नहीं देखने देंगे।

जय भानुशाली ने ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट्स पर निशाना साधा है और इसे लेकर चिंता भी जताई है कि ये शो उनके बच्चों पर कितना बुरा असर डाल रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि अब वे अपने बच्चों को ‘बिग बॉस 20’ नहीं देखने देंगे। अपनी बातें रखते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट किया है।
‘मेरे बच्चे इसे देख रहे हैं और मुझसे सवाल पूछ रहे हैं’
उन्होंने शो को लेकर किए पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘मेरे बच्चे इसे देख रहे हैं और मुझसे सवाल पूछ रहे हैं। आप सभी से निवेदन है कि कृपया मुझे या मेरे बच्चों को इस नेगेटिविटी में न घसीटें, यह पोस्ट मैं जय भानुशाली के रूप में नहीं, बल्कि अपने बच्चों के पिता के रूप में लिख रहा हूं।’
‘बिग बॉस 20’ के घर के अंदर बेटी तारा की चर्चा पर बौखलाए जय
जय ने अपने इंस्टाग्राम पर माही के साथ बच्चों की एक तस्वीर शेयर की है जिसके साथ एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है। उन्होंने ‘बिग बॉस 20’ के घर के अंदर अपनी लड़ाइयों में बेटी तारा और माही विज की मां की भूमिका पर सवाल खड़े करने वाले कंटेस्टेंट्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि शो में घरवालों को माही के गेमप्ले से सहमत न होने का पूरा अधिकार है लेकिन उनके बच्चों को चर्चा में घसीटना मंजूर नहीं है।
‘मैंने एक पिता के तौर पर एक फैसला किया है’
तस्वीर पर लिखे नोट में जय ने कहा है, ‘बिग बॉस में सब कुछ देखने के बाद, मैंने एक पिता के तौर पर एक फैसला किया है कि मैं अपने बच्चों को अब बिग बॉस नहीं देखने दूंगा। मैंने तय किया था कि मैं कभी किसी के गेमप्ले के बारे में नहीं बोलूंगा या किसी खास कंटेस्टेंट के बारे में अपनी राय नहीं दूंगा और जहां भी मेरी जरूरत होगी, माही को सपोर्ट करूंगा।’ इसी पोस्ट में उन्होंने यंग डीएसए और कनिका मान की आलोचना भी की है जिन्होंने तारा के बड़े होने और अपनी मां के कामों पर शर्मिंदा होने को लेकर कॉमेंट किया था।
बिग बॉस में सब कुछ देखने के बाद, मैंने एक पिता के तौर पर एक फैसला किया है कि मैं अपने बच्चों को अब बिग बॉस नहीं देखने दूंगा। मैंने तय किया था कि मैं कभी किसी के गेमप्ले के बारे में नहीं बोलूंगा या किसी खास कंटेस्टेंट के बारे में अपनी राय नहीं दूंगा और जहां भी मेरी जरूरत होगी, माही को सपोर्ट करूंगा।
जय भानुशाली
‘तारा 7 साल की बच्ची है, वह बिग बॉस की कंटेस्टेंट नहीं है’
उन्होंने कनिका की कही बात को लेकर लिखा, ‘कनिका ने कहा कि वह कभी माही के बच्चों से नहीं मिलना चाहती थीं और लव गिल की मां मेरी बच्ची को उस बातचीत में खींच लाई और कहा कि उन्हें (माही) कैसा लगेगा अगर कोई आपकी बेटी के बारे में यही बातें कहें। उन्होंने सवाल किया कि एक रियलिटी शो में बच्चों को लड़ाई में क्यों लाया जा रहा है। तारा 7 साल की बच्ची है, वह बिग बॉस की कंटेस्टेंट नहीं है, किसी बच्चे से किसी को नीचा दिखाने के लिए कहना बिल्कुल बकवास है।’
‘मां बनने और पर्सनल लाइफ को इसमें लाना एक हद पार करना’
जय ने आगे कहा, ‘बिग बॉस एक गेम है। माही से सहमत न हों, उसके गेमप्ले पर सवाल उठाएं और उसके फैसलों को चुनौती दें लेकिन उसके बच्चों, मां बनने और पर्सनल लाइफ को इसमें लाना एक हद पार करना है।’
‘मैं नहीं चाहता कि मेरे बच्चे इस ट्रॉमा के साथ बड़े हों’
एक्टर ने शेयर किए इस नोट के आखिर में यह साफ किया कि उनके बच्चों की मासूमियत उनके लिए शो से अधिक मायने रखेगी। उन्होंने लिखा, ‘एक पिता के तौर पर, मैं नहीं चाहता कि मेरे बच्चे इस ट्रॉमा के साथ बड़े हों कि तारा का नाम हर वाक्य में माही को नीचा दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जाए। गेम सबके लिए एंटरटेनमेंट हो सकता है, लेकिन हमारे लिए यह पर्सनल है। मेरे बच्चों की शांति और मासूमियत हमेशा पहले आएगी। थैंक यू। गुड बाय BIGG BOSS 20। ‘ जय ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लोगों से रिक्वेस्ट की कि वे उन्हें या उनके बच्चों को किसी भी पोस्ट में टैग न करें।
माही विज की टीम ने भी रिएक्ट किया है
जय के इस पोस्ट पर माही विज की टीम ने भी रिएक्ट किया है और कहा है, ‘ये सपोर्ट शब्दों से भी परे है। हमारे बच्चों को हमेशा प्रायॉरिटी देने के लिए धन्यवाद।’
लव गिल के लिए माही ने ‘होमब्रेकर’ शब्द का इस्तेमाल किया
याद दिला दें कि लव गिल के लिए माही ने ‘होमब्रेकर’ शब्द का इस्तेमाल किया और इसी के साथ माही की प्राइवेट लाइफ का भी मुद्दा उठता है। वहीं लव ने इसी लड़ाई-झगड़े में माही और जय के तलाक की भी बात कह डाली जिसके बाद माही ने अपना आपा खो दिया। इसके बाद माही चीख उठती हैं और कहती हैं, ‘मेरे पति को कभी भी बीच में मत लाना।’ इसी के साथ वो रो पड़ती हैं।
14-15 साल के बाद तलाक हो चुका है
बताते चलें कि तारा , माही और जय की बायलॉजिक बेटी हैं, जिसका जन्म 2019 में हुआ था। वहीं खुशी और राजवीर को वे अपने बच्चे की तरह पाल रहे हैं, जिनकी जिम्मेदारी दोनों ने साल 2017 में ली थी। वहीं साल 2010 में शादी के बंधन में बंधे जय भानुशाली और माही विज का 14-15 साल के बाद तलाक हो चुका है, लेकिन दोनों मिलकर अपने तीनों बच्चों की परवरिश कर रहे हैं।

