Home Morning News (खास खबरें)Jhansi News:विश्व एकता के समर्थन में निकाली प्रभातफेरी – Morning Procession Held In Support Of World Unity

Jhansi News:विश्व एकता के समर्थन में निकाली प्रभातफेरी – Morning Procession Held In Support Of World Unity

by BollywoodNewsAndMovie


मऊरानीपुर। सुखनई नदी तट स्थित मौन साधना केंद्र ने बृहस्पतिवार को विश्व एकता के समर्थन में प्रभातफेरी निकाली। इसमें विभिन्न प्रांतों से आए सैकड़ों श्वेत वस्त्रधारी साधकों ने भाग लिया। साधकों ने नगर भ्रमण कर शंखध्वनि से विश्व व सर्वधर्म एकता का संदेश दिया।

अंतरराष्ट्रीय मौन साधना प्रभारी वियोगी ओम ने बताया कि केंद्र पर 12 व 13 नवंबर को 41वां दो दिवसीय मौन साधना वार्षिकोत्सव महायज्ञ और राष्ट्रीय महासम्मेलन आरंभ हो गया है। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के प्रदेश प्रभारी पहुंच चुके हैं। उत्तराखंड राज्य प्रभारी राजर्षि विवेकानंद के अनुसार, देशभर से 137 राष्ट्रीय मौन केंद्र प्रभारी सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं। दिल्ली प्रभारी साध्वी मौन साधना वियोगी ने बताया कि यह अनुष्ठान लगातार 48 घंटों तक कठोर समय-अनुशासन के साथ चलेगा। मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. मुहम्मद हसन 15 मिनट की विश्व शांति मौन साधना का संचालन करेंगे। राष्ट्रीय दलित एकता संयोजक आचार्य केसी मौन सिद्ध स्वागत व्यवस्था देखेंगे।

लखनऊ से राज्य मौन साधना निदेशक डॉ. अजीत ओझा असाध्य रोगों से मुक्ति के लिए निशुल्क विशेष मौन योग शिविर लगाएंगे। महोबा अंतरराष्ट्रीय केंद्र संचालक वियोगी शाश्वत ने जानकारी दी कि विश्व एकता के समर्थन में ब्रिटेन, फ्रांस समेत सात देशों में 27 नए अंतरराष्ट्रीय मौन साधना केंद्र स्थापित किए गए हैं। स्थानीय प्रभारी डॉ. सुनीता वियोगी ने बताया कि कार्यक्रम में योग, भक्ति संगीत, शास्त्रार्थ और श्री हवन महायोग जैसे विविध आध्यात्मिक सत्र होंगे। आयोजकों ने नगरवासियों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।



Source link

You may also like

Leave a Comment