बासनी औद्योगिक क्षेत्र के पार्वती नगर के पास खेत में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। लूणी के फींच निवासी मनीष बिश्नोई (25) को परिजन रात भर से ढूंढ रहे थे। उन्होंने बासनी पुलिस को उसकी गुमशुदगी की सूचना दी। खेत के पास स्कूटी से पहचान कर परिजन म
.
प्रथम दृष्टया मौत की वजह आत्महत्या बताई जा रही है। मरने से पहले युवक ने उल्टी की थी। मौके पर पहुंचकर एफएसएल ने साक्ष्य जुटाए। बासनी पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।
मोबाइल टूटे पड़े थे, पर्स से 30 हजार रु. गायब
बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि मृतक के भाई शेखर ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि मनीष शादी में शामिल होने रात 8 बजे स्कूटी पर निकला था। उसके पास करीब 30 हजार रु. भी थे। रात करीब 1 बजे परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। इसके बाद परिजनों ने रातभर उसे आसपास के इलाकों में ढूंढ़ा। गुरुवार सुबह परिजन फिर तलाश करते हुए पार्वती नगर स्थित खेत तक पहुंचे। वहां उसकी स्कूटी दिखी तो आसपास तलाशा। कमठे के मलबे के बीच मनीष का शव मिला। पास में उसका चश्मा और दो टूटे मोबाइल और पर्स भी बरामद हुए। पर्स में रखी नकदी नहीं मिली।
परिजनों की सूचना पर बासनी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक शव के पास उल्टी हुई थी। आसपास कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। ऐसे में आशंका है कि कुछ खाने-पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी होगी। हालांकि मौत की परिस्थितियों और इसके पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
खाने-पीने से तबीयत बिगड़ने की आशंका भी
शव के पास मिला मोबाइल-स्कूटी।
