Home Morning News (खास खबरें)Jhansi News:अमर उजाला के साथ होती है नाथूराम पांडेय की सुबह की शुरुआत – Nathuram Pandey Begins His Morning With Amar Ujala

Jhansi News:अमर उजाला के साथ होती है नाथूराम पांडेय की सुबह की शुरुआत – Nathuram Pandey Begins His Morning With Amar Ujala

by BollywoodNewsAndMovie


बरुआसागर। नगर के मोहल्ला सनौरा निवासी पं. नाथूराम पांडेय का 101वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। न्यू पांडेय मिष्ठान भंडार के संस्थापक पांडेय आज भी अमर उजाला अखबार से अपनी सुबह शुरू करते हैं। वे पिछले 29 वर्षों से इसके नियमित पाठक हैं और खबरों को बेमिसाल मानते हैं। इस अवसर पर नगर के विभिन्न गणमान्य लोगों ने उनका सम्मान किया। पांडेय ने कहा कि व्यवसाय में सामाजिक व्यावहारिकता और गुणवत्ता आवश्यक है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय संतों और गो सेवा को दिया। न्यू पांडेय मिष्ठान भंडार परिवार के उमाशंकर पांडेय, जयशंकर पांडेय, उदयशंकर पांडेय, ऋषि पांडेय और हर्ष पांडेय उपस्थित रहे। संचालक उदय पांडे ने माता-पिता के आशीर्वाद तथा संतों की सेवा को व्यवसाय की सफलता का आधार बताया। संवाद




Source link

You may also like

Leave a Comment