
लव गिल, स्काउट-यंग और आम्रपाली
Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के घर में ड्रामा और हंगामे का दौर लगातार जारी है. शो के हालिया एपिसोड्स में घरवालों के बीच का तनाव लगातार बढ़ता हुआ दिखाई दिया. और अब झगड़े का लेवल ग्रुप्स से निकलकर पर्सनल बहसों तक पहुंच गया हैय इस हफ्ते यंग डीएसए और स्काउट ओपी के बीच हुई तीखी झड़प ने घर का माहौल पूरी तरह से गरमा दिया है. जिसके चलते स्काउट को सजा का सामना भी करना पड़ा है. इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के तुरंत बाद, घर के अंदर एक नया बवंडर खड़ा हो गया है.
स्काउट ओपी के इमोशनल ब्रेकडाउन के बाद घरवाले एक-दूसरे पर इसका ठीकरा फोड़ते नजर आ रहे हैं. इसी सिलसिले में आम्रपाली, यंग डीएसए और लव गिल आमने-सामने आ गए. और उनके बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं देखने को मिली.
स्काउट के आंसुओं पर घमासान
हाल ही में जियो हॉटस्टार पर एक नया प्रोमो जारी किया गया है. जिसमें स्काउट ओपी रोते हुए दिख रहे हैं और इस दौरान यंग DSA ने उन्हें संभाला. लेकिन इसके बाद घर के दूसरे सदस्यों के बीच इस बात पर बहस छिड़ गई कि असल में इस हालत के लिए जिम्मेदार कौन है. यंग डीएसए और आम्रपाली ने लव गिल पर सवाल उठाए. इस दौरान स्काउट को मेंटल स्ट्रेस देने की वजह आम्रपाली ने लव गिल को बताया. तो दूसरी ओर लव ने आम्रपाली पर ब्रेन वॉश करने के गंभीर आरोप लगाए.
तीनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई और हर कोई एक-दूसरे को ही स्काउट के इस हाल के लिए कसूरवार ठहराने लगा. बहस के दौरान माहौल इतना खराब हो गया कि सदस्यों ने कैमरे और पर्सनल गेम को लेकर एक-दूसरे पर तंज कसे.
क्या है आगे का हाल?
बिग बॉस का यह हफ्ता पूरी तरह से रिश्तों की परीक्षा वाला रहा है. एक तरफ जहां स्काउट ओपी के गुस्से और रोने ने दर्शकों का ध्यान खींचा है. वहीं दूसरी तरफ आम्रपाली, यंग और लव गिल के बीच इस लड़ाई ने नए गुटों की सुगबुगाहट शुरू कर दी है. अब देखना यह होगा कि वीकेंड के वार में सलमान खान इन मुद्दों पर घरवालों की किस तरह क्लास लगाते हैं?


