नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कलेक्शन किया है. इसने एक के बाद एक नए रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. इसी के साथ ही ये रणबीर कपूर की भी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है. जबकि साई पल्लवी से लेकर रवि दुबे, लारा दत्ता जैसे कलाकारों की भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.
‘रामायण’ की रिलीज को 8 दिनों का वक्त हो गया है और इसी के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ के पार होने के बाद भारत की टॉप 100 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में एंट्री हो चुकी है, जिसके बाद ‘पठान’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों के लाइफटाइम नेट कलेक्शन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. चलिए बताते हैं कलेक्शन.
‘रामायण’ ने 8 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘रामायण’ के 8 दिनों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात की जाए तो फिल्म ने धांसू कमाई की है.
– सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 64.85 करोड़ तो दूसरे दिन 25.9% की गिरावट के बाद 48.05 करोड़ का बिजनेस किया है.
– तीसरे दिन फिल्म की कमाई में 45.3% की उछाल आई और इसने 69.80 करोड़ का कलेक्शन किया.
– ‘रामायण’ ने चौथे दिन 56.15 करोड़, 5वें दिन 107.50 करोड़, छठे दिन 94.10 करोड़ का बिजनेस किया है.
– इसके साथ ही फिल्म ने सातवें दिन 70.65 करोड़ और 8वें दिन 53.50 करोड़ का कारोबार किया.
– फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 564.60 करोड़ हो चुका है.
यह भी पढ़ें: साई पल्लवी ने ममिता बैजू को पछाड़ा, बनीं 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साउथ एक्ट्रेस
‘रामायण’ ने 1000 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री
इसी के साथ ही ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 8 दिनों में 1,033.55 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. जबकि इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 675.05 करोड़ का कारोबार कर चुकी है.
भारत की 100 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में टॉप 10 में एंट्री
‘रामायण’ ने भारत की 100 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में टॉप 10 में एंट्री कर लिया है. ये सातवीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है और ‘एनिमल’-‘पठान’ के साथ ही ‘गदर 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को पछाड़ दिया है. कोईमोई के अनुसार, देखिए 100 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट…
1. धुरंधर 2- 1186.32 करोड़
2. धुरंधर- 894.49 करोड़
3. पुष्पा 2 (हिंदी)- 836.09 करोड़
4. जवान- 640.42 करोड़
5. स्त्री 2- 627.5 करोड़
6. छावा- 615.39 करोड़
7. रामायण- 581.58 करोड़
8. एनिमल- 554 करोड़
9. पठान- 543.22 करोड़
10. गदर 2- 525.5 करोड़
आपको बता दें कि भारत की 100 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की टॉप 10 की लिस्ट से ‘बाहुबली 2’ बाहर हो गई है. ये दसवें नंबर पर थी लेकिन अब ये 11वें नंबर पर आ गई है. कोईमोई के अनुसार, ‘बाहुबली 2’ (हिंदी) ने 511 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. अब ‘रामायण’ ने इन सब बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है और माना जा रहा है कि फिल्म ‘छावा’ का भी रिकॉर्ड जल्द तोड़ सकती है.
