Home Bigg Boss 20‘तेरे पैंट में नाड़े लगे ही नहीं’, स्काउट की अश्लील बोली पर बरसीं लव, मुंडवाए बाल तो मां ने भेजा ऑडियो मेसेज – bigg boss 20 scout op mother sasmita singh released an audio message please do not judge tanmay

‘तेरे पैंट में नाड़े लगे ही नहीं’, स्काउट की अश्लील बोली पर बरसीं लव, मुंडवाए बाल तो मां ने भेजा ऑडियो मेसेज – bigg boss 20 scout op mother sasmita singh released an audio message please do not judge tanmay

by BollywoodNewsAndMovie


हाल ही में स्काउट और यंग के बीच ‘बिग बॉस 20’ में जमकर लड़ाई हुई है। वहीं अब लव से स्काउट ने कुछ ऐसी बातें कही हैं कि उन्होंने गेमर से सोच-विचार कर बात करने को कहा है। अब स्काउट का मां का ऑडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने बेटे की इमेज को प्रोमो के जरिए गलत दिखाने का आरोप लगाया है

Bigg Boss 20 Scout OP mother audio message
स्काउट ओपी की मां ऑडियो मेसेज
अभी- अभी स्काउट और लव को लेकर मामला ठंडा ही पड़ा था कि अब दोनों के बीच ही जमकर लड़ाई हो गई है। वहीं दूसरी तरफ यंग से भी स्काउट की जमकर भिड़ंत हुई। फिलहाल स्काउट को सोशल मीडिया पर थू-थू हो रही है और अब उनकी मां ने एक ऑडियो मेसेज जारी किया है।

बिग बॉस 20 में हाल के एपिसोड में लव ने स्काउट पर तब जमकर गुस्सा दिखाया था जब माही ने उन्हें होमब्रेकर बोला और स्काउट ने इसपर कुछ रिएक्ट नहीं किया। इसके बाद बातें बढ़ती गईं। अब लेटेस्ट एपिसोड में लव और गुल्लू को फ्लर्ट करते देख स्काउट का पारा चढ़ा। लव ने मजाक में सलमान खान का गाना गाया- ‘मैं करूं तो कैरेक्टर ढीला है और इसे सुनकर स्काउट बिदक जाते हैं।

‘हमारे पैंट में नाड़े लगे हैं, तेरे पैंट में तो नाड़े लगे ही नहीं थे’

स्काउट लव से कहते हैं, ‘कैरेक्टर पहले से ढीला था, तुझे करने की जरूरत नहीं है। हमारे पैंट में नाड़े लगे हैं, तेरे पैंट में तो नाड़े लगे ही नहीं थे, हमारे पास नाड़ा बेल्ट के साथ है।’ हालांकि लव इसे मजाक में लेती हैं और सुनकर हंसने लगती हैं। वे स्काउट से कहती हैं कि बकवास ना करें। अब स्काउट का गेम जिस तरह से दोस्ती-यारी के चक्कर में पिसता दिख रहा है उसे देखकर उनके फैंस परेशान भी हैं और कुछ लोग मजाक भी उड़ा रहे हैं।’

स्काउट की मां ने ऑडियो मेसेज जारी कर उन्हें सपोर्ट किया

अब ये सब देखकर स्काउट की मां ने ऑडियो मेसेज जारी कर उन्हें सपोर्ट किया है। उन्होंने एक ऑडियो मेसेज शेयर कर कैप्शन में लिखा है, ‘मैं ऑडियंस से बस यही रिक्वेस्ट करना चाहती हूं कि प्लीज तन्मय को इन गुमराह करने वाले प्रोमो के आधार पर जज न करें। बार-बार, मोमेंट्स को बिना कॉन्टेक्स्ट के दिखाया जाता है। उसका माइक एडजस्ट करने जैसी आसान सी बात को भी ऐसा दिखाया जाता है जैसे वह गुस्से में है, या पेड़ पर चढ़ने जैसे टास्क से जुड़े पल को पूरी तरह से अलग कहानी से जोड़ा जाता है। लेकिन जब पूरा एपिसोड आता है तो असलियत अक्सर बहुत अलग होती है। उसकी मां होने के नाते, मेरी बस एक ही रिक्वेस्ट है कि कोई भी राय बनाने से पहले प्लीज पूरा एपिसोड देखें क्योंकि इस गंदे काम के पीछे कई लोग हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए। हमेशा उसके साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद।’