Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: टास्क में बेटी तारा का नाम आने पर खौला पिता जय भानुशाली का खून, Mahhi Vij के EX पति बोले- अब मेरे बच्चे नहीं देखेंगे ‘बिग बॉस’

Bigg Boss 20: टास्क में बेटी तारा का नाम आने पर खौला पिता जय भानुशाली का खून, Mahhi Vij के EX पति बोले- अब मेरे बच्चे नहीं देखेंगे ‘बिग बॉस’

by BollywoodNewsAndMovie


Jay Bhanushali Loses his cool: ‘बिग बॉस 20’ के बीते एपिसोड में घर के अंदर जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में हुए एक टास्क के दौरान रोबॉट चेयर पर बैठे कंटेस्टेंट्स को रुलाने की चुनौती दी गई थी। इसी टास्क में माही विज को रुलाने के लिए कनिका और यंग उनके परिवार तक पहुंचते दिखाई दिए। गेम के बीच अपने बच्चों का नाम घसीटे जाने पर माही विज के एक्स हसबैंड जय भानुशाली का गुस्सा फूट पड़ा है।

जय भानुशाली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए माही के गेम के बीच उनके बच्चों को लाने वाले कंटेस्टेंट्स को करारा जवाब दिया है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि अब उनके बच्चे ये शो बिल्कुल नहीं देखेंगे।

मेरे बच्चे अब बिग बॉस नहीं देखेंगे- जय 

जय ने माही संग बच्चों की तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ”बिग बॉस’ में सब कुछ देखने के बाद एक पिता के तौर पर मैंने ये फैसला लिया है कि मैं अब अपने बच्चों को ‘बिग बॉस’ नहीं देखने दूंगा। मैंने तय कर लिया था कि मैं किसी के भी गेमप्ले के बारे में बात नहीं करूंगा, किसी खास कंटेस्टेंट पर अपनी राय नहीं दूंगा और जरूरत पड़ने पर माही को सपोर्ट करूंगा।’

यंग और कनिका पर भड़के एक्टर

उन्होंने आगे लिखा, ‘सिर्फ एक टास्क के लिए यंग डीएसए का ये कहना है कि माही के बच्चे बड़े होकर अपनी मां के कामों पर शर्मिंदा होंगे। कनिका का ये कहना है कि वो कभी माही के बच्चों से नहीं मिलना चाहेंगी। वहीं लव गिल की मां का मेरी बेटी को इस बातचीत में घसीटना और ये पूछना कि अगर कोई उनकी बेटी के बारे में ऐसा कुछ कहे तो उन्हें कैसा लगेगा- बिल्कुल बेतुका है। तारा अभी 7 साल की बच्ची है, वो बिग बॉस की कंटेस्टेंट नहीं है। किसी को नीचा दिखाने के लिए एक बच्चे को बीच में लाना पूरी तरह गलत है। सच कहूं तो हमारे बच्चों को ऐसी चीजों में क्यों घसीटा जा रहा है, जिनसे उनका कोई लेना-देना ही नहीं है?’

‘पर्सनल लाइफ को गेम में लाना हदें पार…’

जय का कहना है, ‘बिग बॉस एक गेम है। आप माही से असहमत हो सकते हैं, उनके गेमप्ले पर सवाल उठा सकते हैं और उनके फैसलों को चुनौती दे सकते हैं, लेकिन उनके बच्चों, उनके मां बनने और उनकी पर्सनल लाइफ को इसमें लाना हद पार करने जैसा है।’

उन्होंने कहा, ‘एक पिता के तौर पर मैं नहीं चाहता कि मेरे बच्चे इस सदमे के साथ बड़े हों कि माही को नीचा दिखाने के लिए हर वाक्य में तारा का नाम लिया जाता है। ये गेम भले ही सभी के लिए मनोरंजन हो, लेकिन हमारे लिए ये एक निजी मामला है। मेरे बच्चों की शांति और मासूमियत हमेशा सबसे पहले है।’ उन्होंने अपने पोस्ट के अंत में लिखा, ‘गुड बाय बिग बॉस 20।’

गेम के बीच तारा का नाम घसीटा गया

बता दें कि बिग बॉस के घर में माही विज ने लव गिल को होम ब्रेकर कहा था, जिस पर पूरा बवाल बढ़ते चला गया। कई कंटेस्टेंट्स उनके खिलाफ हो गए। इसी दौरान रोबॉट चेयर वाले टास्क में माही और उनके परिवार को लेकर कुछ कमेंट्स हुए, जिनमें उनकी बेटी तारा का नाम भी लिया गया। इन्हीं सबको देखने के बाद आखिरकार जय भानुशाली का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। 

यह भी पढ़ें: ‘महाभारत’ फेम नीतीश भारद्वाज का फूटा गुस्सा…नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ को बताया ‘मसाला फिल्म’, युवाओं को दी चेतावनी
 



Source link

You may also like

Leave a Comment