{“_id”:”6af6f93392f351f2b50c63af”,”slug”:”scout-op-mother-requested-not-to-believe-on-bigg-boss-20-promo-by-sending-voice-note-2026-11-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बिग बॉस 20: बेटे के बचाव में उतरीं स्काउट ओपी की मां, प्रोमो को बताया अधूरा सच; जानें क्या की फैंस से अपील”,”category”:{“title”:”Television”,”title_hn”:”छोटा पर्दा”,”slug”:”television”}}

स्काउट ओपी और उनकी मां शशिस्मिता सिंह
– फोटो : सोशल मीडिया
‘बिग बॉस 20’ के हाल ही में रिलीज हुए प्रोमो से शो के प्रतिभागी स्काउट ओपी के घरवाले काफी नाराज हैं। गेमर की मां शशिस्मिता सिंह का एक वाइस नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने दर्शकों से सिर्फ प्रोमो देखकर राय न बनाने की अपील की।
स्काउट ओपी पर क्या बोलीं मां?
‘बिग बॉस 20’ के प्रोमो में स्काउट ओपी भावनात्मक रूप से काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं। इस प्रोमो में आम्रपाली और लव गिल के बीच की बहस भी दिखाई गई है। इस सब पर स्काउट की मां शशिस्मिता सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘एक मां के तौर पर, मैं अपना नजरिया साझा करना चाहूंगी। जब शो के होस्ट सलमान सर का एडिट किया हुआ प्रोमो जारी किया गया, तो उन्हें खुद आगे आकर दर्शकों को समझाना पड़ा कि एक अधूरा प्रोमो कैसे गलत धारणा पैदा कर सकता है।’
