Home Morning News (खास खबरें)Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से सरकारी नौकरी, असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार

Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से सरकारी नौकरी, असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार

by BollywoodNewsAndMovie


ख़बर शेयर करें –

यमकेश्वर के गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में नियुक्ति का मामला, प्राचार्य की शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा; पौड़ी पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

पौड़ी गढ़वाल,14 नवंबर 2016। उत्तराखंड में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी और कूटरचित शैक्षिक प्रमाणपत्रों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर स्थित गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति पाने के आरोपी डॉ. उमेश त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 12 नवंबर को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में 23 सितंबर 2026 को गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी के प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार ने यमकेश्वर थाने में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में महाविद्यालय में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. उमेश त्यागी पर कथित तौर पर फर्जी और कूटरचित प्रमाणपत्रों के आधार पर नियुक्ति प्राप्त करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने प्रकरण की निष्पक्ष और गहन विवेचना के निर्देश दिए। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर और क्षेत्राधिकारी श्रीनगर तपेश कुमार के पर्यवेक्षण में यमकेश्वर थानाध्यक्ष अरविंद चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने विवेचना के दौरान प्रमाणपत्रों और नियुक्ति से जुड़े तथ्यों की पड़ताल करते हुए आवश्यक साक्ष्य जुटाए। जांच में सामने आए तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। इसके बाद 12 नवंबर को गाजियाबाद से डॉ. उमेश त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की उम्र 49 वर्ष है। उसका पूर्व पता मुरादनगर, जिला गाजियाबाद और वर्तमान पता बादलपुर, जिला गौतमबुद्धनगर (नोएडा), उत्तर प्रदेश बताया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 336(3), 338 और 340(2) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

फर्जी डिग्री से नौकरी का मामला पहले भी आ चुका है सामने
उत्तराखंड में फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने का मामला पहले भी सामने आ चुका है। रुद्रप्रयाग जिले में बीएड की कथित फर्जी डिग्री के आधार पर शिक्षा विभाग में नौकरी पाने वाले शिक्षक सुरेंद्र चंद को जांच में दस्तावेज फर्जी पाए जाने के बाद तीन वर्ष की सजा सुनाई गई थी। ऐसे मामलों ने सरकारी नियुक्तियों में शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन और पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS


AdAd



Source link

You may also like

Leave a Comment