Home Morning News (खास खबरें)Pilibhit News:दिन में चटख धूप, शाम को छाए बादल सुबह-शाम कोहरे की धुंध से बढ़ी ठंड – Bright Sunshine During The Day, Clouds In The Evening, And A Drop In Temperature Accompanied By Morning And Evening Mist

Pilibhit News:दिन में चटख धूप, शाम को छाए बादल सुबह-शाम कोहरे की धुंध से बढ़ी ठंड – Bright Sunshine During The Day, Clouds In The Evening, And A Drop In Temperature Accompanied By Morning And Evening Mist

by BollywoodNewsAndMovie


पीलीभीत। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सुबह और शाम के समय कोहरे की हल्की धुंध छाने लगी है, जबकि दिन में चटख धूप निकलने से लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है।

शुक्रवार को सुबह आसमान साफ रहा, लेकिन वातावरण में धुंध की हल्की परत दिखाई दी। इसके बाद धूप निकलने से मौसम सामान्य हो गया। दोपहर में तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी महसूस हुई। बीते कुछ दिनों की तुलना में दिन का मौसम थोड़ा गर्म रहा।

हालांकि, शाम होते ही मौसम ने करवट ले ली। बादल छाने से धूप का असर कम हो गया और ठंडक बढ़ने लगी। सूर्यास्त के बाद वातावरण में नमी और ठंड का अहसास अधिक होने लगा।

सुबह और शाम कोहरे की धुंध के कारण दृश्यता भी प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। मौसम के इस बदलाव से दिन और रात के तापमान में अंतर साफ नजर आ रहा है।

शुक्रवार को वातावरण में आर्द्रता 95 से 74 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 82 रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है।



Source link

You may also like

Leave a Comment