Home Morning News (खास खबरें)Bareilly News:मौसम का बदला मिजाज… सुबह-शाम छाई धुंध, ठंड ने दी दस्तक – A Shift In The Weather… Haze Sets In During The Morning And Evening; Winter Has Arrived

Bareilly News:मौसम का बदला मिजाज… सुबह-शाम छाई धुंध, ठंड ने दी दस्तक – A Shift In The Weather… Haze Sets In During The Morning And Evening; Winter Has Arrived

by BollywoodNewsAndMovie


संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Sat, 14 Nov 2026 01:16 AM IST


A shift in the weather... haze sets in during the morning and evening; winter has arrived.



बरेली। त्योहारों का दौर बीतने के साथ ही मौसम का मिजाज भी बदल गया है। सुबह-शाम शहर पर धुंध की चादर छाने लगी है। इससे तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। मौसम में आई इस नमी के कारण सुबह टहलने के लिए निकलने वाले लोगों को सिहरन का अहसास होने लगा है। बीते तीन दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री की वृद्धि हुई है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक इसी तरह धुंध छाए रहने की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे ठंडक और अधिक बढ़ेगी।




Source link

You may also like

Leave a Comment