Home Box OfficeRamayana Box Office: रणबीर की ‘रामायण’ ने 9 वें दिन निकाली रणवीर के ‘धुरंधर 2’ की हेकड़ी, बनी नौंवी टॉप फिल्म – ramayana box office collection day 9 ranbir kapoor and yash film earns rs 1110 crore worldwide

Ramayana Box Office: रणबीर की ‘रामायण’ ने 9 वें दिन निकाली रणवीर के ‘धुरंधर 2’ की हेकड़ी, बनी नौंवी टॉप फिल्म – ramayana box office collection day 9 ranbir kapoor and yash film earns rs 1110 crore worldwide

by BollywoodNewsAndMovie


‘Ramayana: Rise of a Legend’ ने बॉक्स ऑफिस पर केवल भारत ही नहीं बल्क विदेश में भी झंडे गाड़े हैं। फिल्म भले पौराणिक धर्मग्रंथ ‘रामायण’ पर बेस्ड हो लेकिन फिल्म बनाते हुए कुछ जगह मेकर्स ने कल्पना का सहारा लिया है। फिल्म को VFX के सहारे भव्यता दी गई है जिसमें कहानी की शुरुआत ही रावण के किरदार से हुई है। हालांकि, फिल्म के ट्रेलर रिलीज के साथ ही जो आलोचनाएं शुरू हुईं और अब भी जारी है। वहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है।

करीब 4000 करोड़ रुपये के खर्च में ये ‘रामायण’ दो पार्ट में बनी है। इसका पहला पार्ट हाल ही में दिवाली से ठीक पहले 6 नवंबर को रिलीज किया गया। हालांकि, फिल्म की ओपनिंग उम्मीद से कम रही लेकिन दिवाली के बाद कमाई में तेजी आई। फिल्म अब वर्ल्डवाइड 11,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।’रामायण’ विदेशों में भी जबरदस्त कमाई कर रही है जिसमें नॉर्थ अमेरिका इसका सबसे बड़ा कंट्रीब्यूटर नजर आ रहा है। यूनाइटेड किंगडम ने रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग नंबर दिए हैं। वहीं थाईलैंड और वियतनाम जैसे मार्केट में ऐसी दिलचस्पी दिख रही है जैसा कम ही इंडियन फिल्मों की रिलीज के दौरान दिखती है।

9वें दिन यानी शुक्रवार को ‘रामायण’ की कितनी कमाई

आइए जानते हैं फिल्म ने 9वें दिन यानी शुक्रवार को कितनी कमाई की है। इस फिल्म ने 9वें दिन ‘धुरंधर 2’ की कमाई को धूल चटा दी है, जिसने ₹41.75 Cr की कमाई की थी। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने 22,993 शोज़ के दम पर ₹47.85 Cr की कमाई की है। केवल हिंदी में कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 9वें दिन ₹36.25 Cr की कमाई की है। 9 दिनों में रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर इस फिल्म ने ₹732.20 Cr की ग्रॉस कमाई कर ली है। वहीं इस फिल्म के नेट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने ₹612.45 Cr की कमाई की है।

‘रामायण’ ने विदेशों में भी गाड़े झंडे

अगर विदेशों में कमाई की बात करों तो ‘रामायण’ भारतीय इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर जा पहुंची है। नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म ने 9वें दिन विदेशों में ₹25.00 Cr की कमाई की। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक भारत से बाहर ₹378.50 Cr ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड अब ये फिल्म ₹1,110.70 Cr रुपये कमा चुकी है।

मूवी- ओवरसीज ग्रॉस

बाहुबली 2: द कन्क्लूजन₹371.16 Cr

पठान: ₹397.50 Cr

जवान₹400.00 Cr

धुरंधर 2: द रिवेंज₹438.00 Cr

रामायण₹378.50 करोड़ (8 दिन)

बता दें कि इनमें से कोई भी फिल्म मौजूदा ऐतिहासिक फिल्मों के हिसाब से नौ दिनों के अंदर इस लैंडमार्क तक नहीं पहुंची। ‘पठान’ को ज़बरदस्त ओपनिंग के बावजूद यहां तक पहुंचने में दो हफ्ते लगे, जबकि ‘जवान’ और ‘धुरंधर 2’ को अपने तीसरे वीकेंड तक इंतजEर करना पड़ा था।

सबसे अधिक वर्ल्डवाइड कमाई करने वाली 9वीं फिल्म

वहीं अब वर्ल्डवाइड सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में ‘रामायण’ टॉप 10 में शामिल हो चुकी है। इस फिल्म ने लाइफटाइम कमाकर रेकॉर्ड दर्ज करने वाली कई फिल्मों को 9 ही दिनों में पछाड़ दिया है और 9वें नंबर पर जा पहुंची है।
वर्ल्‍डवाइड सबसे अध‍िक कमाई करने वाली टॉप-20 फिल्‍में

दंगल – ₹2,070 करोड़

धुरंधर 2 – ₹1,813 करोड़

बाहुबली 2 – ₹1,788 करोड़

पुष्‍पा 2 – ₹1,742 करोड़

धुरंधर – ₹1,307 करोड़

RRR – ₹1,230 करोड़

KGF 2 – ₹1,215 करोड़

जवान – ₹1,160 करोड़

रामायणम् पार्ट 1 – ₹1110.70 करोड़ (9 दिन)

पठान – ₹1,055 करोड़

कल्‍क‍ि 2898 AD – ₹1,042 करोड़

बजरंगी भाईजान ₹922 करोड़

एनिमल – ₹915 करोड़

सीक्रेट सुपरस्‍टार – ₹913 करोड़

स्‍त्री 2 – ₹857 करोड़

कांतारा चैप्‍टर 1 – ₹852 करोड़

जेलर 2 – ₹831.18 करोड़ (30 दिन)

छावा – ₹808 करोड़

PK – ₹792 करोड़

2.0 – ₹691 करोड़

अभी ‘रामायण’ के पास है लंबा वक्त

यानी फिल्म इस लिस्ट में केवल 9 दिनों में 9वीं हाइएस्ट फिल्म बन चुकी है। वहीं बाकी फिल्मों की ये कमाई लाइफटाइम है। यानी अभी ‘रामायण’ के पास अच्छा वक्त है और हो सकता है कि पहले पायदान पर खड़ी फिल्म ‘दंगल’ का भी रेकॉर्ड जल्द ही टूट जाए।

अर्चना सिंह

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें





Source link

You may also like

Leave a Comment