करीब 4000 करोड़ रुपये के खर्च में ये ‘रामायण’ दो पार्ट में बनी है। इसका पहला पार्ट हाल ही में दिवाली से ठीक पहले 6 नवंबर को रिलीज किया गया। हालांकि, फिल्म की ओपनिंग उम्मीद से कम रही लेकिन दिवाली के बाद कमाई में तेजी आई। फिल्म अब वर्ल्डवाइड 11,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।’रामायण’ विदेशों में भी जबरदस्त कमाई कर रही है जिसमें नॉर्थ अमेरिका इसका सबसे बड़ा कंट्रीब्यूटर नजर आ रहा है। यूनाइटेड किंगडम ने रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग नंबर दिए हैं। वहीं थाईलैंड और वियतनाम जैसे मार्केट में ऐसी दिलचस्पी दिख रही है जैसा कम ही इंडियन फिल्मों की रिलीज के दौरान दिखती है।
9वें दिन यानी शुक्रवार को ‘रामायण’ की कितनी कमाई
आइए जानते हैं फिल्म ने 9वें दिन यानी शुक्रवार को कितनी कमाई की है। इस फिल्म ने 9वें दिन ‘धुरंधर 2’ की कमाई को धूल चटा दी है, जिसने ₹41.75 Cr की कमाई की थी। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने 22,993 शोज़ के दम पर ₹47.85 Cr की कमाई की है। केवल हिंदी में कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 9वें दिन ₹36.25 Cr की कमाई की है। 9 दिनों में रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर इस फिल्म ने ₹732.20 Cr की ग्रॉस कमाई कर ली है। वहीं इस फिल्म के नेट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने ₹612.45 Cr की कमाई की है।
‘रामायण’ ने विदेशों में भी गाड़े झंडे
अगर विदेशों में कमाई की बात करों तो ‘रामायण’ भारतीय इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर जा पहुंची है। नितेश तिवारी निर्देशित इस फिल्म ने 9वें दिन विदेशों में ₹25.00 Cr की कमाई की। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक भारत से बाहर ₹378.50 Cr ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड अब ये फिल्म ₹1,110.70 Cr रुपये कमा चुकी है।
मूवी- ओवरसीज ग्रॉस
बाहुबली 2: द कन्क्लूजन₹371.16 Cr
पठान: ₹397.50 Cr
जवान₹400.00 Cr
धुरंधर 2: द रिवेंज₹438.00 Cr
रामायण₹378.50 करोड़ (8 दिन)
बता दें कि इनमें से कोई भी फिल्म मौजूदा ऐतिहासिक फिल्मों के हिसाब से नौ दिनों के अंदर इस लैंडमार्क तक नहीं पहुंची। ‘पठान’ को ज़बरदस्त ओपनिंग के बावजूद यहां तक पहुंचने में दो हफ्ते लगे, जबकि ‘जवान’ और ‘धुरंधर 2’ को अपने तीसरे वीकेंड तक इंतजEर करना पड़ा था।
सबसे अधिक वर्ल्डवाइड कमाई करने वाली 9वीं फिल्म
वहीं अब वर्ल्डवाइड सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में ‘रामायण’ टॉप 10 में शामिल हो चुकी है। इस फिल्म ने लाइफटाइम कमाकर रेकॉर्ड दर्ज करने वाली कई फिल्मों को 9 ही दिनों में पछाड़ दिया है और 9वें नंबर पर जा पहुंची है।
वर्ल्डवाइड सबसे अधिक कमाई करने वाली टॉप-20 फिल्में
दंगल – ₹2,070 करोड़
धुरंधर 2 – ₹1,813 करोड़
बाहुबली 2 – ₹1,788 करोड़
पुष्पा 2 – ₹1,742 करोड़
धुरंधर – ₹1,307 करोड़
RRR – ₹1,230 करोड़
KGF 2 – ₹1,215 करोड़
जवान – ₹1,160 करोड़
रामायणम् पार्ट 1 – ₹1110.70 करोड़ (9 दिन)
पठान – ₹1,055 करोड़
कल्कि 2898 AD – ₹1,042 करोड़
बजरंगी भाईजान ₹922 करोड़
एनिमल – ₹915 करोड़
सीक्रेट सुपरस्टार – ₹913 करोड़
स्त्री 2 – ₹857 करोड़
कांतारा चैप्टर 1 – ₹852 करोड़
जेलर 2 – ₹831.18 करोड़ (30 दिन)
छावा – ₹808 करोड़
PK – ₹792 करोड़
2.0 – ₹691 करोड़
अभी ‘रामायण’ के पास है लंबा वक्त
यानी फिल्म इस लिस्ट में केवल 9 दिनों में 9वीं हाइएस्ट फिल्म बन चुकी है। वहीं बाकी फिल्मों की ये कमाई लाइफटाइम है। यानी अभी ‘रामायण’ के पास अच्छा वक्त है और हो सकता है कि पहले पायदान पर खड़ी फिल्म ‘दंगल’ का भी रेकॉर्ड जल्द ही टूट जाए।

