Home Box Office‘रामायण’ ने साउथ इंडिया में रचा इतिहास, ‘धुरंधर 2’ का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी ऐसा करने वाली पहली हिंदी फिल्म

‘रामायण’ ने साउथ इंडिया में रचा इतिहास, ‘धुरंधर 2’ का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी ऐसा करने वाली पहली हिंदी फिल्म

by BollywoodNewsAndMovie


‘रामायण’ की रिलीज से पहले इस फिल्म की परफॉर्मेस को लेकर कई लोगों को शक था.  फिल्म में रणबीर कपूर को राम की भूमिका में लेने के लिए और साई पल्लवी के सीता का किरदार निभाने को लेकर काफी ट्रोलिंग भी हुई थी.  हालांकि जब 5 नवंबर को दिवाली वीक में नितेश तिवारी की ‘रामायण’ सिनेमाघरों में पहुंची, तो इसने हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक नया चैप्टर लिख दिया. 

यह फिल्म बॉलीवुड की पहली ऐसी रिलीज बन गई है जिसने लगातार एक हफ्ते तक दुनिया भर में हर दिन 100 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की कमाई की है. अब, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है, और एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो इससे पहले किसी और हिंदी फिल्म ने नहीं बनाया है.

‘रामायण’ ने 9 दिनों में साउथ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के नौ दिनों के भीतर चार साउथ इंडियन भाषाओं  तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम -में कुल 139.20 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही, ‘रामायण’ इन चार मार्केट को मिलाकर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है. इससे पहले यह रिकॉर्ड ‘धुरंधर 2’ के नाम था, जिसने अपनी पूरी थिएट्रिकल रन के दौरान इन्हीं चार भाषाओं में 68 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

साउथ इंडियन भाषाओं में ‘रामायण’ ने कितनी की कमाई? 
साउथ इंडियन भाषाओं में ‘रामायण’ की कमाई की बात करें तो इसने  कन्नड़-डब वर्जन में सबसे ज्यादा कमाई की है यहां से इसने  51.95 करोड़ रुपये जुटाए हैं. इसके अलावा, नौ दिनों के भीतर फिल्म ने तेलुगु में 40.65 करोड़ रुपये, तमिल में 24.90 करोड़ रुपये और मलयालम में 21.70 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ चारों साउथ इंडियन भाषाओं को मिलाकर इसकी 9 दिनों की टोटल कमाई अब 139.20 करोड़ रुपये हो गई है. 

‘रामायण’ ने भारत और वर्ल्डवाइड कितनी कर डाली है कमाई
बता दें कि ‘रामायण’ ने देशभर में रिलीज के 9 दिनों में 612.70 करोड़ की नेट कमाई की है. वहीं वर्ल्डवाइड इसने 9 दिनों में 1,111 करोड़ का कलेक्शन किया है. बता दें कि इस फिल्म को नितेश तिवारी ने निर्देशित किया है. 

 



Source link

You may also like

Leave a Comment