Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20:लव गिल के लिए स्काउट ओपी के मन में हैं फीलिंग्स? कनिका मान का खुलासा

Bigg Boss 20:लव गिल के लिए स्काउट ओपी के मन में हैं फीलिंग्स? कनिका मान का खुलासा

by BollywoodNewsAndMovie


सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. जैसे-जैसे ये शो आगे बढ़ रहा है, इसमें नए-नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं. घर में कभी कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती मजबूत होती नजर आती है, तो कभी छोटी-सी बात पर रिश्तों में दरार पड़ जाती है.

वहीं, कुछ कंटेस्टेंट्स की दोस्ती भी लगातार चर्चा में बनी हुई है. इनमें स्काउट ओपी और लव गिल का नाम भी शामिल है. दोनों की नजदीकियों को लेकर काफी समय से बातें हो रही हैं. अब कनिका मान ने उनके रिश्ते को लेकर एक ऐसी बात कही है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है.

कनिका मान ने ऐसा क्या कहा?

‘बिग बॉस 20’ का नया प्रोमो सामने आया है. इसमें कनिका मान गार्डन एरिया में बैठकर लव गिल से बात करती नजर आ रही हैं. इस दौरान वो लव और स्काउट की दोस्ती पर सवाल उठाती हैं. कनिका कहती हैं कि दोनों की दोस्ती भाई-बहन जैसी बिल्कुल नहीं लगती. उन्हें लगता है कि स्काउट के मन में लव के लिए कुछ खास है.

कनिका आगे लव से कहती हैं कि जब वो स्काउट के आसपास नहीं होतीं या किसी दूसरे के साथ समय बिताती हैं, तो स्काउट को ये अच्छा नहीं लगता. उन्होंने कहा, ‘ये उसके चेहरे पर नजर आता है. अगर तुम्हारी मौजूदगी उसके अलावा कहीं और हो तो उसे खलने लगता है. मैं ये देख सकती हूं. मुझे लगता है कि वो तुम्हें पसंद करता है.’ ये सुनकर लव हैरान रह जाती हैं. इस पर कनिका कहती हैं, ‘यार, एक होता है बोलना और एक होता है कि आप क्या महसूस कर रहे हो.’

लव गिल ने स्काउट ओपी से पूछा दिल का हाल

कनिका की बात सुनने के बाद लव गिल, स्काउट ओपी को बुलाकर उनसे पूछती हैं कि क्या उनके मन में उनके लिए कुछ है. वो बताती हैं कि कनिका को लगता है कि स्काउट उन्हें पसंद करते हैं. इस पर स्काउट साफ मना कर देते हैं. लेकिन कनिका अपनी बात पर कायम रहती हैं. वो कहती हैं कि उन्हें स्काउट के व्यवहार से ऐसा लगता है कि उनके मन में लव के लिए फीलिंग्स हैं. वहीं, स्काउट कहते हैं कि उनके बीच ऐसा कुछ नहीं है.

स्काउट ओपी ने मुंडवाया अपना सिर

बता दें कि हाल ही में सामने आए एक प्रोमो में लव गिल से बहस के बाद स्काउट अपना सिर मुंडवाते नजर आए. इसके बाद वो फूट-फूटकर रोते भी दिखाई दिए. अब देखना होगा कि आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड में क्या होता है और सलमान खान किस कंटेस्टेंट की क्लास लगाते हैं.

गौरतलब है कि सलमान खान का ये शो रोजाना जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे स्ट्रीम होता है. वहीं, कलर्स टीवी पर इसे रात 10:30 बजे देख सकते हैं.





Source link

You may also like

Leave a Comment