Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: आखिर कितना मानसिक दबाव झेलेगा मेरा बेटा? Scout OP के सपोर्ट में आईं मां, प्रोमो देख मेकर्स पर उठाए सवाल

Bigg Boss 20: आखिर कितना मानसिक दबाव झेलेगा मेरा बेटा? Scout OP के सपोर्ट में आईं मां, प्रोमो देख मेकर्स पर उठाए सवाल

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20 के घर से सामने आए एक नए प्रोमो ने दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है। इस बार चर्चा की वजह कंटेस्टेंट Scout OP उर्फ तनमय सिंह हैं, जो साथी कंटेस्टेंट लव गिल के साथ विवाद के बाद अपना सिर मुंडवाते नजर आए। प्रोमो में Scout को भावुक होते देख उनकी मां भी सामने आई हैं। उन्होंने बेटे की मानसिक स्थिति और शो में उस पर पड़ रहे दबाव को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की है।

बेटे के प्रोमो देखकर छलका मां का दर्द

Scout OP के भावुक पलों वाला प्रोमो सामने आने के बाद उनकी मां ने उनके टीम के इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वॉइस नोट साझा किया। इसमें उन्होंने कहा कि शो के एडिटेड प्रोमो दर्शकों के सामने अधूरी तस्वीर पेश कर सकते हैं। उन्होंने सलमान खान के उस पुराने स्पष्टीकरण का भी जिक्र किया, जब एक अधूरे प्रोमो को लेकर उन्हें खुद सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी थी। उनकी मां का कहना है कि उनके बेटे के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है और उसके बयानों को पूरे संदर्भ में दिखाने के बजाय काट-छांटकर पेश किया जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

आखिर कितना मानसिक दबाव झेलेगा मेरा बेटा?

वॉइस नोट में Scout की मां ने उनके मानसिक तनाव को लेकर भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि उनका बेटा पहले ही काफी दबाव से गुजर रहा है और कई बार अपनी परेशानी जाहिर कर चुका है। इसके बावजूद उन्हीं मुद्दों को बार-बार प्रोमो और गानों के जरिए दिखाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसी को कितना मानसिक दबाव दिया जा सकता है। साथ ही दर्शकों से अपील की कि वे एडिटेड प्रोमो देखकर तनमय के व्यक्तित्व को लेकर कोई धारणा न बनाएं।

लव गिल से विवाद के बाद चर्चा में आए Scout

दरअसल, शो के हालिया प्रोमो में Scout OP और लव गिल के बीच तीखी बहस दिखाई गई। बताया जा रहा है कि विवाद Scout की लव के पायजामे को लेकर की गई टिप्पणी से शुरू हुआ, जिसे लव ने अनुचित माना। प्रोमो में Scout कई बार उनसे माफी मांगते नजर आए, लेकिन लव ने उनकी माफी स्वीकार नहीं की और उनके व्यवहार पर सवाल उठाए।

शो के बाहर भी है Scout की जिंदगी

Scout की मां ने यह भी याद दिलाया कि रियलिटी शो खत्म होने के बाद उनके बेटे को अपने करियर, निजी रिश्तों और भविष्य पर ध्यान देना है। उन्होंने मेकर्स से अपील की कि Scout के बयानों को अधूरा दिखाने के बजाय सही संदर्भ के साथ प्रसारित किया जाए।





Source link

You may also like

Leave a Comment