Home Hollywoodशाहरुख खान के को-स्टार शरद कपूर कर रहे हैं हॉलीवुड में डेब्यू, 7 बेडरूम वाले घर में होंगे शिफ्ट, Bollywood Hindi News

शाहरुख खान के को-स्टार शरद कपूर कर रहे हैं हॉलीवुड में डेब्यू, 7 बेडरूम वाले घर में होंगे शिफ्ट, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


एक्टर शरद कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्टर को शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जोश’, गोविंदा के साथ फिल्म ‘क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता’ में देखा गया है। एक्टर को वायरल वीडियो में देखने के बाद ऑडियंस पहचान नहीं पा रही थी। शरद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर CINTAA यानी सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन से काम के लिए मदद मांगी थी। अब एक्टर को लेकर ताजा खबर सामने आ रही है कि वो एक हॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।

शरद कपूर के पास है हॉलीवुड फिल्म का ऑफर

काम की तलाश कर रहे एक्टर शरद कपूर ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया कि उन्हें एक हॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिला है। इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 2027 से शुरू करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मुझे एक हॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिला है। इस पर मैं जनवरी से काम शुरू कर दूंगा। साथ ही मैं बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर भी काम जारी रखूंगा। ये मेरा देश है। दो महीनों में जब मैं पूरी तरह ठीक हो जाऊंगा, तो सब कुछ फिर से पटरी पर लौट आएगा।’ हालांकि,ये अभी कन्फर्म नहीं है कि उनके वीडियो के वायरल होने के बाद उन्हें काम मिला है या ये ऑफर उनके पास पहले से था। शरद ने अपनी हेल्थ पर कहा ओर्थोपेडिक सर्जन से सलाह ले रहे हैं। उन्हें डॉक्टर ने दो महीनों का बेडरेस्ट बोला है। इन दो महीनों के बाद वो पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। ठीक होने के बाद वो अपने पालतू कुत्तों को घर वापस लाएंगे।

ये भी पढ़ें:

मैं चाहती हूं मेरे भी बच्चे…अनन्या पांडे ने बताया अपना शादी का प्लान

शरद को पैर में लगी है गंभीर चोट

एक्टर ने अपने पैर की चोट के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि वो बार्सिलोना में फुटबॉल खेलने गए थे। उसी दौरान उनका पैर दूसरे खिलाड़ी से टकरा गया जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। पैर में चोट की वजह से वो अपने चारों कुत्तों की देखभाल नहीं कर पा रहे थे। उन्हें बाहर ले जाना और उनकी देखभाल नहीं हो पा रही थी। घर भी बहुत गंदा हो जाता था। ऐसे में उनके चारों कुत्तों को दूसरी जगह भेजा गया है।

शरद ने खरीदा है 7 बेडरूम वाला बंगला

शरद ने ये भी बताया कि वो जिस घर में रह रहे हैं उसे बेचने जा रहे हैं। इसके बाद वो मुंबई के मड आइलैंड में शिफ्ट होंगे। उन्होंने अपने नए बंगले के लिए पहले से पेमेंट कर दी है। वो 7 बेडरूम का घर होगा और उनके पालतू कुत्तों के लिए उस घर में बहुत सारी जगह होगी। ये बंगला किराये पर होगा या एक्टर ने खरीदा है इसकी भी जानकारी नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें:

तुम इस लायक नहीं…नीतू कपूर की सास ने इस बात से नाराज हो कर फाड़ दिया था लिफाफा

शरद कपूर ने वायरल वीडियो में मांगा था काम

शरद कपूर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो एक गंदे पड़े घर में अपने कुत्तों के साथ थे। एक अन्य वीडियो में एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से काम की मांग की थी। उन्होंने ये साफ किया था कि उन्हें पैसे नहीं चाहिए, काम चाहिए। एक्टर ने ये भी बताया कि वो पिछले 7 सालों से अमेरिका के न्यूयॉर्क में रह रह रहे थे। एक साल पहले ही वापस आए हैं। अब वो काम करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें:

नेटफ्लिक्स ऑडियंस आज शनिवार को इन 10 फिल्मों की हुई दीवानी,फ्लॉप थी नंबर 1 फिल्म



Source link

You may also like

Leave a Comment