बॉक्स ऑफिस पर हर महीने ही दर्जनों फिल्में रिलीज होती हैं. इसमें कुछ हिट होती हैं तो कुछ फ्लॉप हो जाती हैं. कई बार तो ऐसा होता है कि फिल्में अपना बजट भी वसूल नहीं कर पाती हैं. ऐसे में अब अक्टूबर महीने की भी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी सामने आ गई है, जिसमें आपको अक्टूबर की टॉप 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों के बारे में बता रहे हैं.
दरअसल, ऑरमैक्स ने अक्टूबर की 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जारी की है, जिसमें ‘जेलर 2’ से लेकर ‘दृश्यम 3’ तक का नाम शामिल है. ऐसे में चलिए बताते हैं अक्टूबर महीने में नंबर 1 पर कौन सी फिल्म रही. देखिए लिस्ट.
उड़ता तीर
आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक परफॉर्म किया. ऑरमैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, ये अक्टूबर महीने की पांचवी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है, जिसने 58 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस फिल्म में आयुष्मान के साथ ही सारा अली खान भी लीड रोल में थीं.

आदर्श कुटुंब हाउस नंबर-47
‘आदर्श कुटुंब हाउस नंबर-47’ एक तेलुगु एक्शन-कॉमेडी और पारिवारिक ड्रामा फिल्म है. इसका निर्देशन त्रिविक्रम श्रीनिवास ने किया है. ऑरमैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, ये अक्टूबर महीने की चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म रही. फिल्म ने अक्टूबर में 63 करोड़ का कारोबार किया था. फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती और श्रीनिधि शेट्टी जैसे कलाकार अहम रोल में हैं.

रणबाली
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘रणबाली’ को भी पिछले महीने ही अक्टूबर में रिलीज किया गया था. ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी लेकिन ऑरमैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, फिर भी ये अक्टूबर महीने की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर रही थी. फिल्म ने अक्टूबर में 69 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज हो चुकी है.

दृश्यम 3
अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. ये अक्टूबर महीने की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है. इसे 2 अक्टूबर को रिलीज किया गया था. ऑरमैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अक्टूबर महीने में 444 करोड़ का बिजनेस किया था और ये दूसरे नंबर पर रही.

जेलर 2
इस लिस्ट में नंबर 1 पर रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ है, जिसे पिछले महीने ही सिनेमाघरो में रिलीज किया गया था. इसे 15 अक्टूबर को रिलीज किया गया था. ऑरमैक्स की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अक्टूबर में 571 करोड़ का बिजनेस किया था. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 831.18 करोड़ हो चुका है.

