Home Morning News (खास खबरें)Kurukshetra News:सीजन का पहला घना कोहरा छाया सुबह के समय 15 मीटर रही दृश्यता – Season’s First Dense Fog Descends; Visibility Stood At 15 Meters In The Morning

Kurukshetra News:सीजन का पहला घना कोहरा छाया सुबह के समय 15 मीटर रही दृश्यता – Season’s First Dense Fog Descends; Visibility Stood At 15 Meters In The Morning

by BollywoodNewsAndMovie


कुरुक्षेत्र। जिले में शनिवार को सर्दी के सीजन का पहला घना कोहरा छाया। सुबह करीब आठ बजे तक कोहरे का असर रहा। इस दौरान कई क्षेत्रों में दृश्यता घटकर करीब 15 मीटर रह गई। कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

वाहन चालक लाइट जलाकर और बेहद धीमी गति से चलते नजर आए। कई मार्गों पर वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े, जिससे हादसों का खतरा बना रहा। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को अधिक परेशानी हुई।

सुबह आठ बजे के बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ, लेकिन आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिनभर धूप नहीं निकली। इससे मौसम में ठंडक बनी रही। जिले में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि एवं बागवानी विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह ने बताया कि ठंड ने अपना एहसास कराना शुरू कर दिया है।



Source link

You may also like

Leave a Comment