Home Box Office9वें दिन ‘सीन’ ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी, दूसरे वीकेंड में की शानदार वापसी, 58.3% आया उछाल

9वें दिन ‘सीन’ ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी, दूसरे वीकेंड में की शानदार वापसी, 58.3% आया उछाल

by BollywoodNewsAndMovie


‘सीन’ के साथ सूर्या ने एक ही साल में लगातार तीन हिट फिल्में दी हैं। इससे पहले उनकी ‘करुप्पु’ और ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार किया था। दिवाली से ठीक पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘सीन’ को दर्शकों और समीक्षकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली और छुट्टियों के वीकेंड के दौरान इसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। अब फिल्म ‘सीन’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है, जिसने 9 दिन जबरदस्त कमाई की है।

‘सीन’ की कमाई में दूसरे शनिवार को उछाल

दिवाली से दो दिन पहले रिलीज हुई इस तमिल फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी दमदार रही। नितेश तिवारी की ‘रामायण’ से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 19.15 करोड़ रुपये की कमाई की। अगले दिन फिल्म की कमाई में कुछ बढ़ोतरी हुई और इसने 20.35 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को इसमें और उछाल आया और फिल्म ने 23.65 करोड़ रुपये की कमाई की, जो अब तक का एक दिन का सबसे बड़ा कलेक्शन है। सोमवार को भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा और इसने 21.40 करोड़ रुपये कमाए। बुधवार तक फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

9 दिन में सीन ने कमाए 127.20 करोड़

ताजा अपडेट के अनुसार शनिवार को सूर्या की ‘सीन’ की कमाई में अच्छी बढ़ोतरी देखी गई और इसने 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शुक्रवार को फिल्म ने 6 करोड़ रुपये कमाए थे। इससे पता चलता है कि वीकेंड का फिल्म को फायदा मिला है। लोगों के बीच फिल्म को लेकर लगातार पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ बनी हुई है, जिससे उम्मीद है कि ‘सीन’ जल्द ही 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेगी। शनिवार तक ‘सीन’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 127.20 करोड़ रुपये हो गया है। ‘सीन’ ने ‘मंदादी’ (102 करोड़) की कमाई को पीछे छोड़ दिया है और अब इसकी नजर सूर्या की पिछली रिलीज ‘विश्वनाथ एंड संस’ की कुल कमाई के आंकड़े को पार करने पर है।

‘सीन’ की कहानी क्या है

‘सीन’ में सूर्या ने इनबराज नाम के एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है, जो अपने खास अंदाज और तेवर की वजह से सबसे अलग नजर आते हैं। उनके जेल पहुंचते ही वहां के कैदियों का बर्ताव अजीब हो जाता है। हालांकि, कहानी में एक बड़ा मोड़ तब आता है, जब उनके बारे में एक राज सामने आता है, जिसके चलते उन्हें एक जांच शुरू करनी पड़ती है। इस जांच के दौरान इनबराज एक पुराने मामले तक पहुंचते हैं, जो उनके द्वारा पहले सुलझाए गए हत्याओं के एक सिलसिले से काफी मिलता-जुलता है। उस मामले में ‘परफ्यूम किलर’ नाम का एक हत्यारा शामिल था। इस फिल्म के जरिए नजरिया नाजिम 12 साल बाद तमिल सिनेमा में वापसी कर रही हैं, जबकि नस्लेन ने इसी फिल्म से तमिल सिनेमा में कदम रखा है। वहीं ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ आप ओटीटी पर देख सकते हैं।

महेश बाबू के बेटे को पसंद आई सीन

महेश बाबू द्वारा ‘सीन’ को जरूर देखी जाने वाली फिल्म बताए जाने के बाद उनके बेटे गौतम घट्टामनेनी ने अपने ‘लेटरबॉक्सड’ अकाउंट पर फिल्म का रिव्यू शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘बेहद शानदार फिल्म! सूर्या आजकल कमाल का काम कर रहे हैं। यह फिल्म बहुत मजेदार है; पूरी फिल्म के दौरान शायद ही कोई ऐसा पल रहा हो जब मैं हंसा न हू। सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है। खासकर सूर्या और नजरिया ने कमाल का अभिनय किया है, लेकिन मुझे नस्लेन का काम सबसे अलग लगा। उनका किरदार मजेदार भी है और खतरनाक भी इस तरह के दो अलग-अलग पहलुओं को इतनी बारीकी और बिना किसी कमी के निभाना वाकई काबिले तारीफ है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी भी बहुत अच्छी है, खासकर क्लाइमैक्स के दौरान। साथ ही मुझे लगता है कि 2026 में अब तक आई फिल्मों में से इस फिल्म का म्यूजिक एल्बम सबसे बेहतरीन है; मुझे इसके सभी गाने और बैकग्राउंड म्यूजिक बहुत पसंद आए। फिल्मों के लिहाज से पिछला हफ्ता वाकई शानदार रहा!’

ये भ पढ़ें – OTT पर रिलीज हुई ‘विश्वनाथ एंड सन्स’, छाई सूर्या-ममिता बैजू की जोड़ी, फिल्म देखने से पहले पढ़ें X रिव्यू

Latest Bollywood News





Source link

You may also like

Leave a Comment