Home Morning News (खास खबरें)School Closed: छठ पर बंद रहेंगे राजधानी दिल्ली के सभी स्कूल, NCR में हाइब्रिड मोड में चलेंगी कक्षाएं!

School Closed: छठ पर बंद रहेंगे राजधानी दिल्ली के सभी स्कूल, NCR में हाइब्रिड मोड में चलेंगी कक्षाएं!

by BollywoodNewsAndMovie


एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के स्कूलों में पढ़ रहे स्टूडेंट्स एवं उनके माता-पिता के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ओर से दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में छठ महापर्व के अवसर पर 16 नवंबर (सोमवार) को छूटी रखने का आदेश दिया गया है। ऐसे में कल राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी और यह नियम सभी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।

दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से छठ पूजा के अवसर पर 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

NCR में हाइब्रिड मोड में कक्षाएं लेने का आदेश

दिल्ली के अलावा गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद में कक्षाएं हाइब्रिड मोड में लेने का आदेश दिया गया है। ऐसे में जो स्कूल हाइब्रिड मोड में कक्षाएं ले सकते हैं उनको इसी तरीके से कक्षाएं लेने के लिए कहा गया है ताकी बच्चे बाहर की जहरीली हवा से बच सकें। बच्चे या छात्र स्कूल में संपर्क करके हाइब्रिड क्लासेज की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

स्कूलों के अलावा सरकारी ऑफिस, PSUs भी रहेंगे बंद

दिल्ली के स्कूलों के अलावा राज्य सरकार ने 16 नवंबर को सभी सरकारी दफ्तर और PSUs भी बंद रखने का आदेश दिया है। ऐसे में स्कूलों के साथ सभी सरकारी ऑफिस में भी छुट्टी रहेगी।



Source link

You may also like

Leave a Comment