Home Morning News (खास खबरें)Chhath Puja 2026 | Sandhya Arghya at Ghats; Morning Arghya Tomorrow

Chhath Puja 2026 | Sandhya Arghya at Ghats; Morning Arghya Tomorrow

by BollywoodNewsAndMovie


छठ पूजा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने देशभर में डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया। व्रतियों ने नदियों, तालाबों, घाटों और कृत्रिम पोखरों में खड़े होकर दूध और जल से सूर्य को अर्घ्य दिया। उन्होंने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

.

बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और देश के अन्य हिस्सों में शाम को छठ घाटों पर श्रद्धालु पहुंचे। कई लोग सिर पर बांस का सूप और दौरा लेकर घाटों की ओर जाते दिखे। वहां ‘कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए’ और ‘उगिहैं सूरज देव’ जैसे छठ गीत गूंजे।

छठ पूजा में डूबते और उगते, दोनों सूर्य की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ढलता सूर्य जीवन के चक्र का प्रतीक है। सूप में फल, ठेकुआ, गन्ना, नारियल, अंकुरित अनाज और पूजा की सामग्री रखकर अर्घ्य दिया जाता है।

चार दिन चलने वाले पर्व का समापन कल सुबह उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य देने के साथ होगा। इसके बाद व्रती पारण कर 36 घंटे का निर्जला उपवास पूरा करेंगे। वे परिजनों और पास-पड़ोस के लोगों में ठेकुआ और फलों का प्रसाद बांटेंगे।



Source link

You may also like

Leave a Comment