Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: क्या मनीष गोयल का होगा एविक्शन? कनिका और गुल्लू बनेंगे उनके लिए पनौती, जो साथ बैठा वो हुआ बाहर

Bigg Boss 20: क्या मनीष गोयल का होगा एविक्शन? कनिका और गुल्लू बनेंगे उनके लिए पनौती, जो साथ बैठा वो हुआ बाहर

by BollywoodNewsAndMovie


Did Manish Goyal Evicted From Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 (Manish Goel) को शुरू हुए दो महीने से ज्यादा हो गए हैं. इसी के साथ घर के समीकरण भी तेजी से बदलते जा रहे हैं. शुरुआत में जिसे बुली गैंग कहा जाता था, वो अब पूरी तरह टूट चुका है. लव गिल-स्काउट और आम्रपाली-यंग की जोड़ी के तौर पर रास्ते बदल चुके हैं. इतना नहीं ही ये जोड़ी एक दूसरे के खिलाफ हो गई है. वहीं, इसके अलावा घर के बाकी सदस्य इंडिविजुअल गेम खेलने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि, उदिति सिंह के गेम को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं. आज बिग बॉस 20 का वीकेंड का वार आएगा. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि मनीष गोयल का बिग बॉस 20 के 10 हफ्ते में एविक्शन हो गया है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन अगर ये सच है तो कनिका और गुल्लू का पनौती को जो लोग पनौती हैं वो एक बार फिर सही साबित हो जाएंगे. 

क्या मनीष गोएल का होगा एविक्शन?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘बिग बॉस 20’ के घर से मनीष गोयल को बाहर कर दिया गया है. यह फैसला एक नॉमिनेशन प्रोसेस के बाद लिया गया, जिसमें लगभग घर के सभी सदस्य एलिमिनेशन के खतरे में आ गए थे. दिलचस्प बात यह है कि इस हफ्ते अरिशफ़ा खान को छोड़कर बाकी सभी कंटेस्टेंट नॉमिनेट हो गए थे. अरिशफ़ा, जो पिछले हफ्ते घर की कैप्टन थीं, नॉमिनेशन से बची रहीं. बताया जा रहा है कि इस हफ्ते मनीष गोयल और माही विज को सबसे कम वोट मिले हैं. वहीं, ऐसा बताया जा रहा है कि माही विज की एक लाइफ चली गई है. यहां पर एक बात साफ कर दें अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी कंफर्म नहीं है, ये सभी दावे सोशल मीडिया पर किए जा रहे हैं. 

कनिका और गुल्लू बनेंगे मनीष के लिए पनौती

सोशल मीडिया दावों के मुताबिक, अगर यह सच होती है कि 10वें हफ्ते में मनीष गोयल बाहर हो गए हैं तो कनिका मान और गुल्लू को जो लोग पनौती मानते हैं उनकी बात एक बार फिर सच साबित जाएगी. दरअसल, घर में ऐसा नोटिस किया गया है कि जो भी उनके साथ दोस्ती करता है या उनके सबसे करीब होता है वो घर से बाहर हो जाता है. बिग बॉस में काफी लंबे समय से मनीष की गुल्लू और कनिका से अच्छी दोस्ती होती हुई नजर आ रही है. इतना ही नहीं वो कई बार उनके साथ बातें भी करते नजर आए हैं. 

गुल्लू और कनिका के साथ जो बैठा, वो हुआ बाहर

बिग बॉस 20′ के घर में इन दिनों यह दिलचस्प चर्चा चल रही है कि जो भी कंटेस्टेंट गुल्लू और कनिका मान के साथ बैठता है, वह शो से बाहर हो जाता है, और इस लिस्ट में अब तक उनके चार करीबी दोस्त रीति तिवारी, ईशा रिखी, एमसी मैरी कॉम और आसिफ खान शामिल हो चुके हैं. शुरुआत में रीति तिवारी और ईशा रिखी इस ग्रुप के साथ बैठकर गॉसिप करती नजर आती थीं और जल्द ही बेघर हो गईं, जिसके बाद बॉक्सर मैरी कॉम की इनसे अच्छी दोस्ती हो गई थी और वो भी शो से बाहर हो गईं. हाल ही में इस ग्रुप के आसिफ खान करीब होने लगे थे, इसके अगले हफ्ते उनका भी एविक्शन हो गया. इसके बाद कंटेस्टेंट काजी तौकीर ने मजाक में यह बात छेड़ी कि गुल्लू और कनिका के साथ बैठने वाला हर सदस्य घर से ‘उड़’ जाता है. इसी के साथ अब मनीष गोयल के बाहर जाने के दावे पर गुल्लू-कनिका को पनौती माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: फैंस के लिए बुरी खबर! 2026 में रिलीज नहीं होगा ‘पंचायत’ का नया सीजन, मेकर्स ने दिया झटका





Source link

You may also like

Leave a Comment