Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: टीवी का फेमस रियालिटी शो बिग बॉस 20′ (Bigg Boss 20 ) आए दिन सोशल मीडिया पर किसी न किसी बात को लेकर चर्चा (Bigg Boss 20 Latest Episode) में बना रहता है। ऐसे में वीकेंड के वार पर शो (Salman Khan weekend ka vaar ) के होस्ट सलमान खान ने लव गिल, स्काउट ओपी (Love Gill Scout OP Fight) और कनिका मान की क्लास लगाई। साथ ही कनिका को चेतावनी देते हुए कहा कि- ‘मेरे सामने ऊंची आवाज में बात मत करिए’।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव गिल को बहन नहीं मानते स्काउट ओपी, कनिका मान ने खोला राज!
सलमान ने लव गिल -स्काउट ओपी पर भड़के
बिग बॉस हाउस के दो कंटेस्टेंट लव गिल (Love Gill) और स्काउट (Scout OP) पिछले कुछ दिनों से अपने रिश्तों को लेकर चर्चा में हैं। इस वीक स्काउट ओपी ने बहुत ही अजीब – अजीब हरकते की, जिसके बाद से लव गिल के गेम और स्काउट की फिलिंग्स को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
ऐसे में सलमान खान ने स्काउट के बर्ताव के बारें में बात करते हुए कहा कि- ‘तुम बहुत बदतमीज हो। तुमने यंग से लड़ाई की और फिर उसे धमकी भी दी। आखिर किस बात का घमंड है तुम्हें? तुम्हारी पूरी कहानी लव के आसपास घूमती है।’
स्काउट को सलमान खान ने कराया चुप
स्काउट ने जब अपनी बात रखने की कोशिश की तो सलमान ने बिग बॉस हाउस के बाकी सदस्यों से स्काउट के बर्ताव को लेकर सवाल किए। तो सारे घरवालों ने लव गिल को शातिर और स्काउट को लव गिल को इशारो पर नाचने वाला बताया।
आम्रपाली ने लव गिल की स्ट्रेटेजी का खोला राज
सलमान खान ने लव गिल को लेकर कई बातें बोलते हुए नाराजगी जाहिर की। इस पर आम्रपाली ने भी अपनी राय देते हुए लव गिल की स्ट्रेटेजी के बारे में बताते हुए कहा कि- ‘लव का एक तरीका है. पहले दोस्ती करो, फिर उस इंसान को फंसा दो। इसके बाद उसे गिल्ट फील कराओ और जब वो अकेला पड़ जाए तो उसके सामने सहानुभूति दिखाओ।’
आम्रपाली की इस बात पर घर के कई लोगों के साथ सलमान ने भी सहमति जताई।
‘कनिका, मेरे सामने ऊंची आवाज में बात मत करो’
लव गिल और स्काउट ओपी के बारें में बातचीत के दौरान कनिका काजी और आम्रपाली से बहस करने लगी। इस दौरान कनिका मान (Kanika Mann Salman Khan) लगातार गुस्सा करते हुए ऊंची आवाज में बात कर रही थी। इस पर सलमान खान भड़क उठे और उन्होंने कनिका पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि -‘चुप हो जाओ तुम अब, बहुत देर हो गई है। बहस किए जा रही हो, प्रूफ कर रही हो मेरे सामने।’
इसके भी फिर कनिका ने ऊंची आवाज में बोलने लगीं। इस पर सलमान ने कहा कि- ‘कनिका, मेरे सामने तो मत चिल्लाओ’ कनिका ने जवाब दिया कि वो लोग तेज आवाज में बात करते हैं, इसलिए मैं भी उनकी आवाजमें बात करती हूं। इस पर सलमान ने कहा, ‘इससे फर्क नहीं पड़ता, मेरे सामने तो मत चिल्लाओ।’
यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan Watch Viral: शाहरुख खान की लग्जरी वॉच सोशल मीडिया पर हो रही वायरल, जानिए क्या है खास?
