Home Hollywoodशरद कपूर:अभिनेता से मिलने पहुंचे बॉलीवुड के रॉबिनहुड, जानें किस तरह करेंगे मदद; सलमान ने भी की आर्थिक सहायता? – Sonu Sood Will Help Sharad Kapoor Met Him On Sunday And Discussed About Bollywood Project

शरद कपूर:अभिनेता से मिलने पहुंचे बॉलीवुड के रॉबिनहुड, जानें किस तरह करेंगे मदद; सलमान ने भी की आर्थिक सहायता? – Sonu Sood Will Help Sharad Kapoor Met Him On Sunday And Discussed About Bollywood Project

by BollywoodNewsAndMovie


sonu sood will help sharad kapoor met him on sunday and discussed about bollywood project

शरद कपूर, सोनू सूद
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते दिनों अभिनेता शरद कपूर ने अपने मुश्किल दौर में बॉलीवुड से मदद की गुहार लगाई थी। इसके बाद कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में उतरे हैं। अब एक्टर सोनू सूद ने शरद की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। हाल ही में वह शरद से मिलने पहुंचे। इसके अलावा शरद ने एक बातचीत में बताया कि उन्हें एक हॉलीवुड फिल्म भी ऑफर हुई है। 


कैसे शरद की मदद करेंगे सोनू मदद? 


एक्टर सोनू सूद ने शरद का इस मुश्किल दौर में साथ देने का इरादा कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनू ने शरद कपूर को मेडिकल सहायता देने का वादा किया है। इसके साथ ही रविवार को हुई इस मुलाकात में उन्होंने अपने एक आगामी बॉलीवुड प्रोजेक्ट के बारे में भी शरद से बात की। उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही सोनू की किसी फिल्म में शरद कपूर अभिनय करते नजर आएं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता सलमान खान भी शरद की मदद कर सकते हैं। चर्चा है कि वह शरद की आर्थिक सहायता के लिए आगे आए हैं। हालांकि सलमान ने अभिनेता की कितनी सहायता की है इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 



Source link

You may also like

Leave a Comment