0
नॉमिनेशन टास्क में हुआ ड्रामा
इसके बाद शो में नॉमिनेशन शुरू होता है, जिसमें एक ड्रिंक का काउंटर बनाया जाता है। स्काउट को ड्रिंक बनाने की जिम्मेदारी मिलती है और एक-एक कंटेस्टेंट आगे आता है, जिसे घरवाले नॉमिनेट कर सकते हैं। इस टास्क में सबसे पहले उदिति आती हैं। उदिति के मुंह पर लव गिल शरबत का गिलास भरा हुआ फेंकती हैं। सोमवार के एपिसोड में उदिति, काजी, माही विज, अरिश्फा, लव गिल, गुल्लू, यंग, आम्रपाली को मौका मिल चुका होता है और फिर मनीष का नंबर आता है, जिसे पहले माही विज नॉमिनेट करती हैं और शो यहीं खत्म हो जाता है। इसी टास्क में लव गिल माही की बेटी तारा का नाम लेती हैं, जिस वजह से माही विज भड़क जाती हैं।
