2
पूनम ने अपने पोस्ट में मनीष के ‘प्रोफेसर’ शब्द पर प्रतिक्रिया देने की असली वजह भी बताई। उन्होंने दावा किया कि जब मनीष ने काजी से इस तरह की हरकतें बंद करने और एक सीमा बनाए रखने के लिए कहा, तो काजी ने कैमरे के सामने कहा था कि वह मनीष को रुलाकर रहेंगे और उन्हें परेशान करना बंद नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि मनीष खुद कभी काजी से लड़ाई शुरू करने नहीं जाते और न ही उन्हें शो में बने रहने के लिए किसी तरह के स्क्रीन टाइम की जरूरत है।
