Home Hollywood‘रामायण’ ने IMAX में उड़ाए हॉलीवुड के होश, बनी सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म, दुनियाभर में बजा भारत का डंका

‘रामायण’ ने IMAX में उड़ाए हॉलीवुड के होश, बनी सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म, दुनियाभर में बजा भारत का डंका

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Ramayana IMAX Record: बॉक्स ऑफिस पर रोज नए रिकॉर्ड बना रही रणबीर कपूर की ‘रामायण’ अब दुनियाभर में भी अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म की कमाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. भारत के साथ विदेशी सिनेमाघरों में भी इसे खूब पसंद किया जा रहा है. अब फिल्म ने IMAX स्क्रीन पर ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसने भारतीय सिनेमा को दुनिया भर में नई पहचान दिलाई है.

नई दिल्ली. भारतीय फिल्मों का दबदबा अब देश ही नहीं, विदेशों में भी बढ़ रहा है. दुनियाभर के दर्शक अब भारतीय फिल्मों को बड़े पर्दे पर देखने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ ने भी कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया है. फिल्म ने IMAX में ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो अब तक कोई भारतीय फिल्म नहीं बना पाई. खास बात यह है कि IMAX में आमतौर पर हॉलीवुड फिल्मों का दबदबा रहता है, लेकिन ‘रामायण’ ने वहां भी अपनी धाक जमा दी है. इस कामयाबी के बाद अब सबकी नजरें एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ पर टिक गई हैं. फाइल फोटो

‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ ने IMAX पर दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन किया है. फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में ही दुनिया भर में 6 मिलियन डॉलर यानी करीब 50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. यह किसी भारतीय फिल्म के लिए IMAX में अब तक की सबसे बड़ी ग्लोबल ओपनिंग बताई गई है. फिल्म ने भारत में भी IMAX के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की. पहले वीकेंड में इसने भारतीय IMAX स्क्रीन से 2 मिलियन डॉलर यानी करीब 17 करोड़ रुपये का कारोबार किया. फाइल फोटो

फिल्म ने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी शानदार शुरुआत की. एशिया के सात देशों में ‘रामायण’ ने IMAX पर किसी भी भारतीय फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग की. इन देशों में भारत, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड, वियतनाम, न्यूजीलैंड, फिलीपींस और कंबोडिया शामिल हैं. फाइल फोटो

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म की कमाई का सिलसिला पहले वीकेंड के बाद भी नहीं थमा. दूसरे वीकेंड में ‘रामायण’ ने IMAX स्क्रीन से 3 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त कमाई की. इसके साथ ही IMAX पर फिल्म का कुल कारोबार 12.4 मिलियन डॉलर यानी लगभग 100 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया. 13वें दिन फिल्म ने का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 502 करोड़ रुपये हो गया है. भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,483.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है. फाइल फोटो

यह आंकड़ा इसलिए भी खास है क्योंकि आमतौर पर IMAX पर हॉलीवुड फिल्मों का दबदबा देखने को मिलता है. खासकर शुरुआती हफ्ते में स्थानीय भाषाओं की फिल्मों को हॉलीवुड रिलीज से कड़ी टक्कर मिलती है. लेकिन ‘रामायण’ ने साबित किया है कि भारतीय कहानियों के लिए भी दुनिया भर में बड़ा दर्शक वर्ग मौजूद है. ‘रामायण’ की इस सफलता के पीछे एक बड़ी वजह इसकी तकनीक भी है.

‘रामायण’ भारत की पहली ऐसी फिल्म है, जिसे शुरू से ही IMAX तकनीक को ध्यान में रखकर बनाया गया है. यानी इसकी शूटिंग और बाकी काम इसी हिसाब से किए गए, ताकि दर्शकों को बड़े पर्दे पर फिल्म देखने का शानदार अनुभव मिले. आमतौर पर फिल्में बनने के बाद उन्हें IMAX के लिए तैयार किया जाता है, लेकिन ‘रामायण’ के साथ ऐसा नहीं हुआ. निर्माता नमित मल्होत्रा ने भी इस बात की जानकारी दी थी. अब दुनियाभर के IMAX सिनेमाघरों में फिल्म की कमाई इसके इस फैसले का असर दिखा रही है. फाइल फोटो

IMAX के वाइस प्रेसिडेंट प्रीतम डेनियल ने भी ‘रामायण’ की सफलता की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि फिल्म ने दुनियाभर में IMAX पर किसी भारतीय फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग की है. उनके मुताबिक, फिल्म को विदेशों में भी खूब पसंद किया जा रहा है. इससे पता चलता है कि भारतीय फिल्मों और कहानियों को अब दुनिया भर के दर्शक देखना चाहते हैं. उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा बनने पर खुशी भी जताई. 

‘रामायण’ की सफलता के बाद अब सबकी नजरें एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ पर हैं. यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी और इसे भी शुरू से IMAX तकनीक को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है. ‘रामायण’ ने दुनियाभर में भारतीय फिल्मों के लिए नई उम्मीद जगाई है. ऐसे में देखना होगा कि ‘वाराणसी’ IMAX पर कितने नए रिकॉर्ड बना पाती है. इससे भारत में भी IMAX स्क्रीन की मांग बढ़ सकती है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

You may also like

Leave a Comment