Home Morning News (खास खबरें)दिल्ली में प्रदूषण और ठंड का डबल अटैक… सुबह-सुबह बढ़ी ठिठुरन, जहरीली हवा से सांस लेना हुआ मुश्किल – Delhi winter cold weather morning AQI air pollution very poor forecast biomass burning ntc agkp

दिल्ली में प्रदूषण और ठंड का डबल अटैक… सुबह-सुबह बढ़ी ठिठुरन, जहरीली हवा से सांस लेना हुआ मुश्किल – Delhi winter cold weather morning AQI air pollution very poor forecast biomass burning ntc agkp

by BollywoodNewsAndMovie


दिल्ली में ठंड के साथ हवा और बिगड़ गई है. एक्यूआई ज्यादातर इलाकों में खराब है और एक्यूआई “खराब” श्रेणी में दर्ज किया गया है है. साथ ही ठंडक बढ़ गई है. तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है. बायोमास जलाने का हिस्सा 33.3 प्रतिशत हो गया.

शुक्रवार से 22 नवंबर तक और उसके बाद के छह दिन भी हवा “बहुत खराब” रहने का अनुमान है, पर विशेषज्ञ के मुताबिक प्रदूषण का चरम दौर बीत चुका है. गुरुवार को एक्यूआई 280, बुधवार को एक्यूआई 232 और मंगलवार को 204 था. 

शुक्रवार सुबह 7:30 बजे आनंद विहार इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 267 दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, इस स्तर पर हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में है.

सुबह 7:30 बजे अक्षरधाम इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 267 दर्ज किया गया.

सैटेलाइट निगरानी में दिल्ली में मंगलवार को दो और बुधवार को एक जगह खेत में आग मिली. बुधवार को सात राज्यों में 772 मामले दर्ज हुए. इनमें मध्य प्रदेश में 370, पंजाब में 202, उत्तर प्रदेश में 109, राजस्थान में 59, हरियाणा में 30, दिल्ली और उत्तराखंड में एक एक मामला था.

सुबह 7 बजे ITO इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 322 दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, इस स्तर पर हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में है.

प्रदूषण में सबसे बड़ा हिस्सा बायोमास जलाने का रहा, जिसमें पराली और लकड़ी, उपले जैसे घरेलू ईंधन आते हैं. यह बुधवार के 24 और मंगलवार के 18 प्रतिशत से बढ़ा. प्लास्टिक और रबर वाले कचरे समेत कचरा जलाने से 19.7, गाड़ियों से 18, सेकेंडरी ऑर्गेनिक एरोसोल से 14.1, सेकेंडरी इनऑर्गेनिक एरोसोल से 9.5, कोयले से 1.8, उद्योग और पटाखों से 1.5 प्रतिशत हर एक और सड़क की धूल व मिट्टी से 0.7 प्रतिशत प्रदूषण हुआ.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदूषण फैलाने पर बड़ा एक्शन, 25 हजार गाड़ियों के चालान, 2,446 फैक्ट्रियां बंद

मौसम विशेषज्ञ नवदीप दहिया ने एक्स पर लिखा कि दिल्ली एनसीआर और उत्तरी मैदानों में प्रदूषण का चरम दौर खत्म होता दिख रहा है. रात देर और सुबह एक्यूआई बढ़ेगा, पर बाकी दिन महीने भर 90 से 200 के बीच रहेगा. सप्ताह के अंत में पूरबी हवा से राहत मिल सकती है, जबकि अगले हफ्ते उत्तर पश्चिमी हवा लौटेगी और दोपहर में तेज झोंके चलेंगे. प्रदूषण ज्यादा खतरनाक होने की संभावना कम है.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment