Home Bigg Boss 20काश्वी को लेकर लव गिल और कनिका ने की ऐसी बातें, वीडियो देख भड़के लोग

काश्वी को लेकर लव गिल और कनिका ने की ऐसी बातें, वीडियो देख भड़के लोग

by BollywoodNewsAndMovie


Bigg Boss 20 :  बिग बॉस 20 में लव गिल अपने गेम से ज्यादा स्काउट ओपी के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रही हैं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से स्काउट ने उनसे दूरी बना ली है। इसी बीच शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें लव गिल कनिका मान के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों एक लड़की का जिक्र करती हैं और उसका नाम सानिया बताती हैं। हालांकि, उनके बीच हो रही बातचीत को देखकर दर्शक कयास लगा रहे हैं कि दोनों इशारों-इशारों में स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी के बारे में बात कर रही हैं। 

लव गिल और कनिका मान के बीच किस लड़की की हुई चर्चा?

शो के प्रोमो में लव गिल और कनिका मान गार्डन एरिया में बैठकर एक लड़की के बारे में बात करती नजर आती हैं। इस दौरान कनिका उसका नाम सानिया बताती हैं और दोनों उसके शो में आए 5-6 हफ्ते होने का जिक्र करती हैं। बातचीत में वे अंदाजा लगाती हैं कि वह लड़की बाहर से घर के खेल और कंटेस्टेंट्स की रणनीतियों पर नजर रख रही होगी। हालांकि, दोनों ने किसी का नाम साफ तौर पर नहीं लिया। 

बाहर बैठकर घर के खेल पर नजर रख रही होगी लड़की

लव और कनिका कहती हैं कि बाहर मौजूद वह लड़की घर के खेल पर नजर रख रही होगी और उसे सब कुछ साफ दिखाई दे रहा होगा। कनिका उसे समझदार और पढ़ी-लिखी बताते हुए कहती हैं कि वह घर के अंदर की रणनीतियों को अच्छी तरह समझ सकती है। दोनों इस दौरान उसके रिएक्शन का अंदाजा लगाते हुए हंसने लगती हैं। हालांकि, प्रोमो में काश्वी का नाम सीधे नहीं लिया गया है। 

क्या काश्वी को लेकर हो रही थी बातचीत?

वीडियो सामने आने के बाद दर्शक लव और कनिका की बातचीत को स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी से जोड़कर देख रहे हैं। काश्वी कुछ समय पहले वीकेंड का वार में नजर आई थीं। ऐसे में लोगों को लग रहा है कि दोनों का इशारा उनकी तरफ हो सकता है। हालांकि, बातचीत में दोनों ने सानिया नाम लिया है और काश्वी का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया। ऐसे में फिलहाल यह सिर्फ दर्शकों के कयास हैं।

सोशल मीडिया पर लव और कनिका को सुनाने लगे लोग

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स का मानना है कि दोनों काश्वी को लेकर ही इशारों में बातें कर रही थीं। ऐसे दर्शक लव और कनिका के बातचीत करने के तरीके पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने कनिका के पुराने बयानों का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि जब वह खुद किसी के बारे में गलत नहीं बोलने की बात करती हैं, तो इस तरह की चर्चा क्यों कर रही हैं।

Read more:सीक्विन और क्रिस्टल जड़े लहंगे में शनाया कपूर का रॉयल अंदाज, देखें ग्लैमरस लुक

दूसरी तरफ, कुछ दर्शकों ने इस पूरे मामले को अलग नजरिए से देखा है। उनका कहना है कि लव और कनिका की बातचीत का काश्वी से कोई संबंध नहीं है और इसे बेवजह उनसे जोड़ा जा रहा है। कुछ यूजर्स ने तो इस चर्चा को एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान से जोड़ने की भी कोशिश की है। फिलहाल प्रोमो में कही गई बातों को लेकर दर्शकों के बीच बहस जारी है। 



Source link

You may also like

Leave a Comment