Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ से बाहर हुए मनीष गोयल, सामने आई ये बड़ी वजह

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ से बाहर हुए मनीष गोयल, सामने आई ये बड़ी वजह

by BollywoodNewsAndMovie


सलमान खान के चर्चित टीवी शो ‘बिग बॉस’ को हर सीजन की तरह इस सीजन भी दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. फिलहाल उनके शो का 20वां सीजन दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. नया सीजन करीब आधा सफर तय कर चुका है और अब तक कई प्रतियोगी घर से बाहर का रास्ता देख चुके हैं. वहीं लेटेस्ट एविक्शन मनीष गोयल का हुआ है.

‘बिग बॉस 20’ से बाहर हुए मनीष गोयल

बता दें कि मनीष गोयल को बिग बॉस 20 में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी. उन्होंने अपने खेल के जरिए दर्शकों को एंटरटेन किया. हालांकि उनका शो में सफर अब खत्म हो चुका है. लेकिन, उनके बाहर होने की वजह वोटों की कमी नहीं, बल्कि कुछ और है. सलमान खान ने भी ये स्पष्ट किया कि मनीष कम वोटों के कारण घर से बाहर नहीं हो रहे हैं.

पैरों में दर्द के कारण किया बाहर

मनीष गोयल की बिग बॉस 20 से बाहर होने की वजह भी सामने आ चुकी है. दरअसल टीवी अभिनेता और कंटेस्टेंट को बिग बॉस के घर से बाहर उनके स्वास्थ्य के कारण किया गया है. उनके पैरों में काफी दर्द हो रहा था और वो घर के भीतर ठीक महसूस नहीं कर रहे थे. उनकी हेल्थ को ध्यान में रखते हुए उन्हें बाहर कर दिया गया.

करीब 40 दिन ‘बिग बॉस’ के घर में रहे मनीष गोयल

बिग बॉस 20 की शुरुआत 6 सितंबर को हुई थी. इस दौरान करीब 14 से 15 प्रतियोगियों ने शो में हिस्सा लिया था. जबकि बाद में 2 कंटेस्टेंट बतौर वाइल्ड कार्ड शो में आए. उनमें से एक मनीष गोयल रहे. मनीष ने बिग बॉस 20 में एंट्री 10 अक्टूबर को ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में ली थी. जबकि अब करीब 40 दिनों के बाद वो बाहर आ चुके हैं.

मनीष गोयल के बारे में

मनीष गोयल की उम्र 51 साल है. उनका जन्म दिल्ली में 27 अगस्त 1975 को हुआ था. उन्होंने 25 साल की उम्र में पॉपुलर टीवी शो ‘कहानी घर घर की’ (2000) से टीवी पर अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था. इसके अलावा वो  ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘अनुपमा’, ‘भाभी’, ‘भाग्य लक्ष्मी’ जैसे शोज का भी हिस्सा रहे. वहीं मनीष कुकिंग रियलिटी शो ‘बाज़ी मेहमान नवाज़ी की’ भी जीत चुके हैं. वहीं ‘नच बलिए सीजन 1’ में फर्स्ट रनर-अप रहे. इसमें उन्होंने अपनी पत्नी पूनम नरूला संग हिस्सा था.





Source link

You may also like

Leave a Comment