Home Morning News (खास खबरें)Bulandshahar News:विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकालकर गुरु नानक देव को किया नमन – Students Paid Tribute To Guru Nanak Dev By Taking Out A Morning Procession

Bulandshahar News:विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकालकर गुरु नानक देव को किया नमन – Students Paid Tribute To Guru Nanak Dev By Taking Out A Morning Procession

by BollywoodNewsAndMovie


Students paid tribute to Guru Nanak Dev by taking out a morning procession.

अनूपशहर के द गुरुकुल  ए टेम्पल ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थी प्रभात फेरी निकालते हुए। स्रोत: संस्थान

अनूपशहर। शनिवार को द गुरुकुल ए टेम्पल ऑफ एजुकेशन में सिख धर्म के संस्थापक व प्रथम गुरु गुरु नानक देवजी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्रद्धा और उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयघोष के साथ प्रभात फेरी निकालकर किया गया।


इसके बाद विद्यालय प्रांगण में गुरु नानक देव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। विद्यार्थियों ने भक्तिभाव से कीर्तन प्रस्तुत किया। साथ ही नृत्य के माध्यम से गुरु नानक देव के संदेशों को प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान तुलसी पूजन और परिक्रमा भी की गई। विद्यालय प्रभारी अभिषेक वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को गुरु नानक देव के जीवन और शिक्षाओं से परिचित कराया।

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने एक ओंकार, समानता, सेवा और सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने समाज में फैले आडंबरों का विरोध करते हुए मानवता और सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाती हैं। इस अवसर पर योगिता भटनागर, नेहा शर्मा, सरोज शर्मा, बबिता शर्मा, सुधा शर्मा, रानी गुप्ता और दीपांशी शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।



Source link

You may also like

Leave a Comment