Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 Eviction: सलमान खान के शो में ट्व‍िस्‍ट, 8वीं बार एविक्‍शन, ‘बिग बॉस’ को मिले टॉप-10 कंटेस्‍टेंट – bigg boss 20 eviction manish goel walk out with a twist in salman khan show 8th eviction gives top 10 contestants

Bigg Boss 20 Eviction: सलमान खान के शो में ट्व‍िस्‍ट, 8वीं बार एविक्‍शन, ‘बिग बॉस’ को मिले टॉप-10 कंटेस्‍टेंट – bigg boss 20 eviction manish goel walk out with a twist in salman khan show 8th eviction gives top 10 contestants

by BollywoodNewsAndMovie


‘बिग बॉस 20’ में 8वां एविक्‍शन हुआ है। रविवार को वीकेंड का वार एपिसोड में होस्‍ट सलमान खान एक ट्व‍िस्‍ट के साथ इसका ऐलान करेंगे। इस बार ज‍िस कंटेस्‍टेंट का सफर शो में खत्‍म हुआ है, वह वोटों की कमी के कारण नहीं हुआ है। बहरहाल, इसी के साथ ‘ब‍िग बॉस 20’ को उसके टॉप-10 म‍िल चुके हैं।

हाइलाइट्स

  • ‘ब‍िग बॉस 20’ के 11वें हफ्ते में हुआ 8वां एविक्‍शन, सलमान करेंगे ऐलान
  • इस बार वोटों की कमी के कारण ‘घर से बेघर’ नहीं हुआ कंटेस्‍टेंट
  • ‘ब‍िग बॉस 20’ को म‍िले उसके टॉप-10, अब सब पर एल‍िम‍िनेशन की तलवार
Bigg Boss 20 Eviction Manish Goel Walked out
Bigg Boss 20 Eviction: सलमान खान के शो में ट्व‍िस्‍ट, 8वीं बार एविक्‍शन, ‘बिग बॉस’ को मिले टॉप-10 कंटेस्‍टेंट
‘बिग बॉस 20’ अपने 11वें हफ्ते में पूरे शबाब पर है। इस हफ्ते उदिति सिंह को छोड़कर बाकी के सभी 10 कंटेस्‍टेंट नॉम‍िनेटेड हैं। पिछले हफ्ते वीकेंड का वार में माही विज को सबसे कम वोट मिले थे, लेकिन वह ‘घर से बेघर’ नहीं हुईं। उनकी दो लाइफ बची थीं, जिसमें से एक अब खत्‍म चुका है। ऐसे में शो में मौजूद कंटेस्‍टेंट से लेकर दर्शकों तक, सबको यही लग रहा है कि इस बार माही का पत्ता कट जाएगा। वह एविक्‍ट हो जाएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। बल्‍क‍ि इस बार एविक्‍शन की प्रक्रिया में ट्व‍िस्‍ट आया है। सलमान खान रविवार, 21 नवंबर को वीकेंड का वार एपिसोड में खुलासा करेंगे इस हफ्ते ‘घर से बेघर’ होने वाले कंटेस्‍टेंट को दर्शकों से ‘सबसे कम वोट’ नहीं मिले हैं।

‘द खबरी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, शो में 8वां एविक्‍शन असल में एलिम‍िनेशन नहीं होगा। बल्‍क‍ि टीवी एक्‍टर और वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट मनीष गोयल पैर में चोट के कारण घर से बाहर हो रहे हैं। जी हां, उन्‍होंने मेडिकल कारणों से खुद ही शो छोड़ने का फैसला किया है।

सलमान बताएंगे- मनीष नहीं, माही विज को मिले सबसे कम वोट

कई दूसरी रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार नॉम‍िनेट हुए 10 कंटेस्‍टेंट्स में से मनीष गोयल को सबसे कम वोट नहीं मिले थे। रविवार को होस्ट सलमान खान इस बारे में बाकी कंटेस्‍टेंट्स को साफ-साफ बताएंगे। वह यह भी खुलासा करेंगे कि इस बार भी माही विज को सबसे कम वोट मिले हैं। यानी कायदे से माही विज का सफर शो में खत्‍म होने वाला था। लेकिन मनीष गोयल के खुद के लिए फैसले के कारण वह इस बार बाल-बाल बच गई हैं।