Home Hollywood‘हैना मॉन्टेना’ ने की दूसरी शादी! 33 साल की माइली साइरस के पति बने 27 के मैक्स, 5 साल की डेटिंग के बाद एक हुए – miley cyrus second marriage with maxx morando after 5 years of dating

‘हैना मॉन्टेना’ ने की दूसरी शादी! 33 साल की माइली साइरस के पति बने 27 के मैक्स, 5 साल की डेटिंग के बाद एक हुए – miley cyrus second marriage with maxx morando after 5 years of dating

by BollywoodNewsAndMovie


हॉलीवुड सिंगर और हैना मॉन्टेना का रोल करने वाली एक्ट्रेस माइली साइरस शादी के बंधन में बंध गई हैं। उनकी और मैक्स मोरंडो की शादी की खबरें जोरों पर हैं और दोनों की फोटो भी सामने आई है। माइली लंबे समय से मैक्स को डेट कर रही हैं।

Miley Cyrus marriage
माइली साइरस की शादी
सिंगर और हॉलीवुड स्टार माइली साइरस शादी के बंधन में बंध गई हैं! माइली ने शनिवार, 21 नवंबर को कैलिफोर्निया के पाम स्प्रिंग्स में एक प्राइवेट जगह पर संगीतकार मैक्स मोरंडो से शादी की। ‘एंटरटेनमेंट टुनाइट’ ने सबसे पहले इस खबर की जानकारी दी। सिंगर ने अभी तक अपने इस खास दिन के बारे में सोशल मीडिया पर कोई आधिकारिक पोस्ट नहीं किया है।

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि माइली की मां, टिश साइरस और बहन, नोआ साइरस इस शादी में मौजूद थीं। ड्यूक्समोई (Deuxmoi) ने इस निजी समारोह की कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनसे माइली की शादी की ड्रेस की एक झलक देखने को मिली। एक खूबसूरत सफेद गाउन पहने माइली ने जब ‘आई डू’ (शादी के लिए अपनी सहमति) कहा, तो उनकी आंखों से आंसू छलक आए। इस दौरान मैक्स ने एक भावुक भाषण दिया। अपनी शादी के इस खास दिन पर, माइली के सामने खड़े होकर मैक्स को एक कागज से कुछ पढ़ते हुए देखा गया।

2021 में रोमांस की खबर फैली

तीन बार ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली इस कलाकार और ड्रमर के बीच रोमांस की खबरें पहली बार दिसंबर 2021 में सामने आईं, जब मियामी में माइली के हॉलिडे स्पेशल शो ‘माइलीज न्यू ईयर्स ईव पार्टी’ के दौरान, उन्हें बैकस्टेज एक-दूसरे के काफी करीब देखा गया और उनकी तस्वीरें ली गईं। अप्रैल 2022 में, वेस्ट हॉलीवुड में उन्हें एक-दूसरे को किस करते हुए देखा गया, जिससे उनके बीच रोमांस की पुष्टि होती दिखी।

Miley Cyrus marries Maxx Morando
माइली साइरस ने की शादी

Miley Cyrus marries Maxx Morando
माइली साइरस ने की शादी

2025 में उड़ीं सगाई की अफवाहें

इस कपल ने 2025 में लॉस एंजिल्स में ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान रेड कार्पेट पर एक साथ चलकर अपनी सगाई की अफवाहों को हवा दी। इस फिल्म में उनका गाना ‘ड्रीम ऐज वन’ शामिल है।

मैक्स और माइली में उम्र का अंतर

33 साल की माइली और 27 साल के मैक्स ने रेड कार्पेट पर एक साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान माइली ने अपने बाएं हाथ की उंगली में पहनी हीरे की अंगूठी को सबके सामने दिखाया। सोने के मोटे बैंड वाली यह अंगूठी हर तस्वीर में साफ तौर पर नजर आ रही थी। बाद में, माइली ने ‘पीपल’ मैगजीन से बातचीत में इस खबर की पुष्टि की और कहा कि वह अपनी जिंदगी के इस पड़ाव में बहुत खुश हैं।

क्या करते हैं मैक्स?

जब उनसे उनकी सगाई के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि मैक्स के साथ अपने रिश्ते में इस अगले कदम को उठाने को लेकर वह खुद भी हैरान थीं। बता दें कि मैक्स ‘लीली’ (Liily) बैंड के लिए ड्रम बजाते हैं।

माइली सगाई पर बोलीं

उन्होंने कहा, ‘मैं बस इतना बता सकती हूं कि अपनी प्राइवेसी बनाए रखना और चीजों को निजी दायरे में रखना- यह मेरे लिए एक सुखद आश्चर्य रहा है कि मैं ऐसा कर पाई हूं और मुझे अपनी मर्जी से चीजें चुनने की आजादी मिली है। मुझे लगता है कि उम्र बढ़ने के साथ, मैं इस बात को लेकर ज्यादा सतर्क हो गई हूं कि मैं क्या शेयर करना चाहती हूं और क्या नहीं।’

माइली की पहली शादी के बारे में

यह कपल 2022 में एक ब्लाइंड डेट पर मिला था और तब से साथ है। मैक्स ने उन्हें एक खास तौर पर तैयार की गई, ‘कुशन-कट’ एंगेजमेंट रिंग देकर प्रपोज किया था। 3 दिसंबर को, ज्वेलरी इन्फ्लुएंसर जूलिया चेफ ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने माइली साइरस की सगाई की अंगूठी को बनाने से जुड़ी बारीकियों के बारे में बात की। उनके वीडियो के अनुसार, इस सगाई की अंगूठी की कीमत कथित तौर पर 150,000 डॉलर (लगभग 1,34,83,350 रुपये) है। माइली की इससे पहले एक्टर लियाम हेम्सवर्थ से शादी हुई थी, जो दिसंबर 2018 से अगस्त 2019 तक चली।

कनिका सिंह

लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘एंटरटेनमेंट’ (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्‍होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्‍नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है।

बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना।

पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।… और पढ़ें