Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: पैर में चोट के चलते मनीष गोयल ने छोड़ा शो, सलमान खान बोले- ‘आप जैसा कोई नहीं देखा’

Bigg Boss 20: पैर में चोट के चलते मनीष गोयल ने छोड़ा शो, सलमान खान बोले- ‘आप जैसा कोई नहीं देखा’

by BollywoodNewsAndMovie


23 November 2026: ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों ड्रामा, बहस और नए ट्विस्ट दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। शो के हालिया एपिसोड में उस वक्त भावुक पल देखने को मिला, जब अभिनेता मनीष गोयल ने पैर में चोट के चलते शो छोड़ने का फैसला किया।

मनीष को डॉक्टरों ने चार हफ्ते आराम करने की सलाह दी है। चोट के कारण उन्हें ठीक से चलने में भी परेशानी हो रही है। ऐसे में उन्होंने अपनी सेहत को प्राथमिकता देते हुए रियलिटी शो से बाहर होने का फैसला लिया।

सलमान खान ने मनीष के फैसले की सराहना की

हालिया ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने मनीष से शो छोड़ने के फैसले पर बात की। इस दौरान मनीष ने कहा कि फिलहाल उनकी पहली प्राथमिकता चोट से उबरना है। उन्होंने कहा, “यहां से बाहर निकलकर शायद मेरे लिए कुछ अच्छा ही लिखा होगा। सबसे जरूरी है कि मेरा पैर पहले ठीक हो जाए। डॉक्टरों ने साफ तौर पर चार हफ्ते आराम करने को कहा है, इसलिए मैंने बिग बॉस से बाहर जाने का अनुरोध किया।”

इसके बाद सलमान खान ने खुलासा किया कि इस हफ्ते मनीष को सबसे कम वोट नहीं मिले थे। उन्होंने घरवालों को बताया कि अगर मनीष ने खुद शो छोड़ने का फैसला नहीं किया होता, तो किसी दूसरे कंटेस्टेंट को घर से बेघर होना पड़ता।

सलमान ने मनीष की तारीफ करते हुए कहा, “मनीष, आपकी तरफ से यह बहुत बड़ा सपोर्टिंग जेस्चर है। मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि इस हफ्ते मनीष को सबसे कम वोट नहीं मिले थे। अगर वह खुद शो छोड़ने का फैसला नहीं करते, तो आप में से कोई और घर से बाहर जाता।”



Source link

You may also like

Leave a Comment