‘बिग बॉस 20’ से एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो गया है। लेकिन इसकी वजह कम वोट नहीं, बल्कि कुछ और ही वजह बनी। ऐसे में अब शो को इसके टॉप 10 कंटेस्टेंट मिल गए हैं।
Bigg Boss 20: जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी का फेमस कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। सलमान खान होस्टेड ये शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, कंटेस्टेंट का असली गेम सामने आ रहा है। शो को लेकर लगातार नई अपडेट्स भी सामने आ रही है। ऐसे में बीते दिनों यानी रविवार का वीकेंड का वार काफी जबरदस्त रहा। शो पर एक तरफ जहां सलमान खान ने कंटेस्टेंट की क्लास लगाई तो वहीं, दूसरी तरफ कुछ कंटेस्टेंट के गेम की तारीफ भी की। वहीं, ‘बिग बॉस 20’ से एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो गया है। लेकिन इसकी वजह कम वोट नहीं, बल्कि कुछ और ही वजह बनी। ऐसे में अब शो को इसके टॉप 10 कंटेस्टेंट मिल गए हैं। आइए जानते हैं कौन है वो कंटेस्टेंट?
इस वजह से घर से बेघर हुए मनीष गोयल
‘बिग बॉस 20’ से बीते दिनों किसी और का नहीं बल्कि शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले मनीष गोयल घर से बेघर हो गए हैं। शो से मनीष का एविक्शन कम वोटों की वजह से नहीं, बल्कि उनके पैर में लगी चोट की वजह से हुआ है। मेडिकल कारणों से उन्होंने खुद ही शो छोड़ने का फैसला किया और उनके शो छोड़ने के चलते वो कंटेस्टेंट बच गया, जिसे सबसे कम वोट मिले थे। बता दें कि शो पर मनीष की एंट्री नकुल ढुल के साथ हुई थी। नकुल बिग बॉस हाउस में 48 घंटे भी पूरे नहीं कर सके थे और गुल्लू के साथ हुई हाथापाई के बाद उन्हें बाहर कर दिया गया था।
काजी संग था खास रिश्ता
बता दें कि शो में मनीष गोयल अपने शांत स्वभाव के चलते काफी पसंद किए जा रहे थे। वहीं, घर में उनका काजी तौकीर संग खास बॉन्ड देखने को मिला। हालांकि, बीते दिनों एक नॉमिनेशन टास्क के दौरान काजी और मनीष के बीच काफी झगड़ा हुआ था। मनीष ने यहां तक कहा कि वो फिर कभी काजी से बात नहीं करेंगे। हालांकि, बाद में उनके बीच फिर से दोस्ती हुई।
यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan Upcoming Movies: 2027-2028 में कार्तिक आर्यन बॉक्स ऑफिस पर करेंगे बड़ा धमाका, रिलीज होंगी ये 5 फिल्में
बिग बॉस 20 को मिले टॉप 10 कंटेस्टेंट
बिग बॉस 20 के घर में 16 कंटेस्टेंट ने एंट्री की है। वहीं, घर से रोहेद खान, मैरी कॉम, ईशा रिखी, रीति तिवारी जो भी मिड एविक्शन का शिकार हुईं। शो से अमन गांधी और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल (मिट्ठू डॉन) के बाद ‘पंचायत’ फेम आसिफ खान भी शो से बाहर हुए।वहीं, अब मनीष गोयल भी आउट हो गए हैं। वहीं, अब शो में माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, लव गिल, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), , काजी तौकीर, उदिति सिंह बचे हैं।
