Home Hollywoodहॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का फाइनल ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का फाइनल ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

by BollywoodNewsAndMovie


Avengers: Doomsday Final Trailer: मार्वल स्टूडियोज की मच-अवेटेड फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का फाइनल ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इस ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है. इस फिल्म के साथ रॉबर्ट डाउनी जूनियर की मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में दोबारा वापसी हुई है. इस एक्शन मूवी में वो डॉक्टर डूम’ के अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. हाल ही में इस मूवी को ट्रेलर जारी कर दिया गया है. फिल्म को लेकर भारतीय दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ है.

यह मूवी सुपरहीरोज से सजी हुई होने वाली है, जिसका इंतजार दर्शक काफी लंबे समय से कर रहे हैं. अगर आप भी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है. दरअसल. यह मूवी दिसंबर में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. चलिए जानते है कब रिलीज होगी ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ मूवी?

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का फाइनल ट्रेलर हुआ रिलीज

मार्वल स्टूडियोज ने आज यानी 23 नवंबर को फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का फाइनल ट्रेलर रिलीज कर दिया है. इस ट्रेलर में कैप्टन अमेरिका के बेटे की झलक भी देखने को मिली है. इतना ही इस ट्रेलर में अलग-अलग टाइमलाइन के सभी हीरोज को एक साथ दिखाया गया है. यह मूवी रिलीज से पहले ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार एडवांस बुकिंग कर ली है.

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ रिलीज डेट और स्टार कास्ट

मार्वल की फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के स्टार कास्ट की बात करें, तो इस मूवी में रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस के साथ पॉल रुड, एंथनी मैकी, फ्लोरेंस प्यू, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, टॉम हिडलस्टन, सिमू लियू और इयान मैकेलेन अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. इस फिल्में रॉबर्ट डाउनी जूनियर विलेन ‘डॉक्टर डूम’ का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं. यह मूवी भारतीय सिनेमाघरों में 17 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. जब की अमेरिका में यह मूवी 18 दिसंबर को रिलाज होने वाली है. इस फिल्म का दुनियाभर में काफी बज बना हुआ है.



Source link

You may also like

Leave a Comment