Home Morning News (खास खबरें)Udham Singh Nagar News:श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभात फेरी निकाली – A *prabhat Pheri* (morning Procession) Was Organized To Mark The *prakash Parv* (birth Anniversary) Of Shri Guru Nanak Dev Ji

Udham Singh Nagar News:श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभात फेरी निकाली – A *prabhat Pheri* (morning Procession) Was Organized To Mark The *prakash Parv* (birth Anniversary) Of Shri Guru Nanak Dev Ji

by BollywoodNewsAndMovie


केलाखेड़ा। श्री गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार सुबह संगत की ओर से श्रद्धापूर्वक प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग का भ्रमण करते हुए गुरुद्वारा साहिब पहुंची। गुरुद्वारा साहिब में सजाए गए धार्मिक दीवान में भाई कुलदीप सिंह के रागी जत्थे ने शब्द कीर्तन कर गुरु महिमा का गुणगान किया। वहीं, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के उत्तराखंड प्रचारक भाई हरजिंदर सिंह ने गुरु साहिब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कथा सुनाई। अरदास के उपरांत संगत ने गुरु का अटूट लंगर ग्रहण किया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान परमजीत सिंह, आतमजीत सिंह, गुरबक्शीश सिंह, नरेश सिंह, अजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।




Source link

You may also like

Leave a Comment