Home Morning News (खास खबरें)Kaithal News:कार्तिक मास की प्रभात फेरी का जगह-जगह भव्य स्वागत – Grand Welcome To The Morning Procession Of Kartik Month

Kaithal News:कार्तिक मास की प्रभात फेरी का जगह-जगह भव्य स्वागत – Grand Welcome To The Morning Procession Of Kartik Month

by BollywoodNewsAndMovie


Grand welcome to the morning procession of Kartik month

कार्तिक मास के दौरान निकाली गई प्रभात फेरी में भजन गाते श्रद्धालु।

राजौंद। दुर्गा मंदिर कमेटी एवं महिला संकीर्तन मंडली की ओर से कार्तिक मास के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभातफेरी का नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। कार्तिक मास के अंतिम दिनों में प्रभात फेरी के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार सुबह बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु प्रभातफेरी में शामिल हुए।


श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। प्रभातफेरी के नगर में पहुंचने पर कई स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं संगत का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए जलपान और प्रसाद की व्यवस्था भी की। भजन-कीर्तन और धार्मिक जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु भजनों पर भाव-विभोर होकर भगवान का स्मरण करते हुए धर्मलाभ लेते नजर आए। प्रभातफेरी का सतीश कुमार गुंबर, दिनेश कुमार गुंबर, उमेश गुंबर, सतपाल मित्तल, पूर्व पार्षद सतनाम सिंह, राजू छाबड़ा, धर्मेंद्र अरोड़ा, सोहनपाल राणा, आलोक शर्मा, मंदिर के पुजारी रामपाल कौशल, बलबीर सिंह सहित कई अन्य परिवारों ने स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी में शामिल होकर मंदिर के समक्ष मत्था टेका तथा पूजा-अर्चना कर सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की।

————

इसके अलावा जींद रोड स्थित केशव माधव गौशाला में भी कार्तिक मास के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी निकाली जा रही है। इसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भजन-कीर्तन करते हुए धर्मलाभ ले रहे हैं। सुबह के समय भक्ति गीतों और जयकारों से गौशाला सहित आसपास का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु नियमित रूप से प्रभात फेरी में शामिल होकर भगवान का स्मरण कर रहे हैं। श्रद्धालुओं ने कहा कि कार्तिक मास में प्रभात फेरी निकालने की परंपरा से नगर में धार्मिक वातावरण बना हुआ है। सुबह भजन-कीर्तन के साथ निकलने वाली प्रभात फेरी में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। धार्मिक आयोजनों को लेकर लोगों में विशेष आस्था और उत्साह देखने को मिल रहा है।



Source link

You may also like

Leave a Comment