3
स्काउट ओपी ने निकाली अपनी भड़ास
इसके बाद स्काउट बोलते हैं, ‘उनके लिए लव डे बोलना गलत नहीं है। कोई लव और डे स्पेस देकर बोल रहा है तो मेरे लिए ये ह्यूमर है।’ इस वजह से ही स्काउट और यंग में काफी बहस हो जाती है। यंग भी आखिर में बोल देते हैं, ‘तेरा बोलना ही मुझे खराब लग रहा है।’ बता दें कि वीकेंड का वार में सलमान खान ने क्लियर किया था कि यंग ने अपनी गर्लफ्रेंड को चीट नहीं किया। वह सिर्फ स्काउट को संभालने के लिए ऐसा बोल रहा था, लेकिन स्काउट ये बात लव को बता देते थे, जिस वजह से यंग स्काउट से पहले से ही नाराज है और अब दोनों की लड़ाई दोस्ती में नया मोड़ ला सकती है।
