Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 : काजी तौकीर पर भड़कीं कनिका मान, बोलीं- इसके इरादे तो बिल्कुल…, Entertainment Hindi News

Bigg Boss 20 : काजी तौकीर पर भड़कीं कनिका मान, बोलीं- इसके इरादे तो बिल्कुल…, Entertainment Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


कनिका मान और काजी तौकीर खान के बीच पिछले कुछ समय से टक्कर चल रही है। वहीं लेटेस्ट एपिसोड में काजी ने कनिका को रोस्ट करते हुए कुछ ऐसा कर दिया कि एक्ट्रेस काफी भड़क गईं।

बिग बॉस शो में हंगामे बढ़ते जा रहे हैं। लास्ट एपिसोड में बिग बॉस ने एक शो रखा था जहां काजी तौकीर को अरिशफा खान के साथ परफॉर्म करना था। अब इस दौरान काजी और अरिशफा ने गाते हुए कनिका मान और लव गिल को रोस्ट किया। तब तो दोनों ने कुछ नहीं कहा, लेकिन इस टास्क के बाद कनिका, काजी पर काफी भड़क गईं। वहीं लव को भी काजी और अरिशफा के एक वर्ड ने गुस्सा दिला दिया था।

कनिका का फूटा काजी पर गुस्सा

शो का नया प्रोमो सामने आया है जहां कनिका बोलती हैं कि काजी क इन्टेन्शन(इरादे) सही है। इस इंसान की वाहवाही एक बार फिर कर दो। काजी फिर बोलते हैं कि स्टैंड लो। कनिका इस बात से काफी चिढ़ जाती हैं और बोलती हैं कि कितना खींचेगा इस बात को अब कुछ नया लेकर आ। काजी फिर भी बोलते रहते हैं जिसके बाद कनिका बोलती हैं कि अबे बोर मत कर। आगे निकल चल आउट। काजी बोलते हैं अरे सीख लिया बोलना।

लव ने भी निकाली काजी पर भड़ास

इसके बाद लव भी काजी पर भड़कती हैं और बोलती हैं आपने वो वर्ड क्यों बोला, वो किस सिचुअशन पर बोला आपने। अब भी मैं आपसे वैसे नहीं बोल रही जैसा बोलना चाहिए था।

काजी बोलते हैं कि मुद्दा बना रही है, कागज लेकर आऊं। लव फिर चिल्लाते हुए बोलती हैं कि आपने जो मेरे लिए कहा, वैसे मैं आपकी जिंदगी में स्टैम्प लगवाऊंगी। काजी बोले मैं भा स्टैम्प लगवाऊंगा न।

क्या हुआ था बिग बॉस शो में

बता दें कि सोमवार के एपिसोड में बिग बॉस ने एक शो टास्क रखा था जिसके होस्ट गुल्लू थे। वहीं कनिका मान, माही विज और स्काउट को गेस्ट बताया था। इसके अलावा काजी-अरिशफा को साथ में परफॉर्म करना था। यंग डीएसए और उदिति सिंह को साथ में परफॉर्म करना था।

वहीं आम्रपाली दुबे को भोजपुरी गाने में परफॉर्म करना था तो लव गिल को पंजाबी गाने में परफॉर्म करना था। शो काफी एंटरटेनिंग जा रहा था। उदिति ने भी जहां माही विज को ट्रोल किया। लेकिन काजी और अरिशफा ने जब गाते हुए रोस्ट करना शुरू किया तो उन्होंने कनिका और लव को लेकर काफी चीजें बोल दी।

अरिशफा को हुआ था गलती का एहसास

इतना ही नहीं अरिशफा को जब महसूस होता है कि उन्होंने एक शब्द गलत बोल दिया तो वह लव से माफी भी मांगती हैं। इसके बाद वह अपने बेड पर जाकर रोने भी लगती हैं। वह बोलती हैं कि उनकी मां क्या सोचेगी उनके बारे में। उनका इरादा गलत नहीं था।





Source link

You may also like

Leave a Comment